वाराणसी में आज से 75 घंटे का महास्वच्छता अभियान:शहर को किया जा रहा गार्बेज फ्री; कूड़े के ढेर की जगह दिखेंगे सेल्फी पॉइंट

KHABREN24 on December 1, 2022

वाराणसी में अब कूड़े के ढेर की जगह सेल्फी पॉइंट और अन्य उपयोगी स्थान दिखाई देंगे। कम्युनिटी एंगेजमेंट प्रैक्टिस के माध्यम से नगर निगम ने आज से शहर में 75 घंटे का महास्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य काशी को गार्बेज फ्री करके स्वच्छ और सुंदर रूप देना है। साथ ही, इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

जिन स्थानों पर लोग अनावश्यक कूड़ा फेंका जाता था, नगर निगम उनकी सफाई करा कर सेल्फी प्वाइंट लगवा रहा है।

जिन स्थानों पर लोग अनावश्यक कूड़ा फेंका जाता था, नगर निगम उनकी सफाई करा कर सेल्फी प्वाइंट लगवा रहा है।

कूड़े के ढेर शहर की अच्छी छवि नहीं पेश करते

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने बताया कि आज से 75 घंटे तक लगातार स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में कूड़ा एकत्र होने वाले स्थानों को पूरी तरह से खत्म करते हुए इनका कायाकल्प स्वच्छ स्थान के रूप में करना है।

वाराणसी में दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में कूड़े के ढेर पर्यटकों के बीच काशी की अच्छी छवि पेश नहीं करते हैं। सरकार अब ऐसे कूड़े के ढेर को हटाने का महाअभियान चलाने जा रही है। ये मेगा स्वच्छता अभियान बनारस के विकास मॉडल को चार चांद लगाएगा।

डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को खत्म करना है

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को पूर्णतः खत्म करके नए स्वच्छ स्थान में परिवर्तित करना है। इन स्थानों के आस-पास के लोगों को अभियान के साथ जोड़ते हुए उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। कूड़े के ढेर को हटाने के बाद स्वच्छ हुए स्थानों का सौंदर्यीकरण रिसाइकिल और रीयूज्ड सामग्री से करना है।

75 घंटे का महास्वच्छता अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है।

75 घंटे का महास्वच्छता अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है।

यहां सेल्फी पॉइंट, रेहड़ी-पटरी के लिए स्थान, वरिष्ठ नागरिको के लिए सिटिंग बेंच, पौधे और गमले लगाना भी महाअभियान का हिस्सा है। ये सभी स्थान नजीर के रूप में विकसित हों और इनकी उपयोगिता व सुंदरता भविष्य में भी बनी रहे, इसका ध्यान रखा जाएगा। इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x