“सत्ता के बिना बेचैन हैं अखिलेश यादव”:प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मैनपुरी और रामपुर में खिलेगा कमल

KHABREN24 on December 4, 2022

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ” अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं, यही कारण है कि वह कुछ भी बोल रहे हैं। अखिलेश यादव की ताकत मूलरुप से गुंडों और दंगाईयों के अंदर बसी होती है। आज योगी सरकार में सभी गुंडे और दंगाई जेल में सजा काट रहे हैं। यही कारण है कि अखिलेश में निराशा हैं। आज समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो गई है।”

उन्होंने कहा, ” मैनपुरी-रामपुर और खतौली में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में ज्यादा बढ़त के साथ तीनों भाजपा के प्रत्याशी जीत रहे हैं। तीनों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी को जिस तरह से 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 के चुनाव में जनता ने नकारा है। उसी तरह से उपचुनाव में फिर सपा हारने जा रही है।” यह बात सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

केशव प्रसाद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को गणेशजी की प्रतिमा देकर स्वागत किया।

केशव प्रसाद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को गणेशजी की प्रतिमा देकर स्वागत किया।

“राहुल का जय सियाराम बोलना BJP की जीत”

डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, जो कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नकारती थी, उसे अब श्रीराम का नाम लेना पड़ रहा है, यह भाजपा की वैचारिक जीत है। आज राहुल गांधी को धोती पहनकर त्रिपुंड लगाकर भगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगानी पड़ रही है। कांग्रेस में यदि कोई जानकार हो तो वह राहुल गांधी को श्रीराम और सियाराम का मतलब समझाए।

”एक होकर लड़ें या अलग-अलग… खिलेगा कमल”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में कहा कि उत्तर प्रदेश में तीनों जगह के उप चुनाव एकतरफा होते जा रहे है। जनता गुंडागर्दी, माफियागीरी और अपराध के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ी है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में कहा कि उत्तर प्रदेश में तीनों जगह के उप चुनाव एकतरफा होते जा रहे है। जनता गुंडागर्दी, माफियागीरी और अपराध के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव में सुलह हो गई है। चाचा-भतीजा मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव का प्रचार साथ-साथ ही कर रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में कहा। उन्होंने कहा कि चाहे वह एक होकर लड़ें या अलग होकर लड़ें… खिलेगा कमल…।

तीनों जगह का उप चुनाव एकतरफा होता जा रहा है। जनता गुंडागर्दी, माफियागीरी और अपराध के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशियों के साथ खड़ी है। केशव ने कि हाल ही में दो लोकसभा और एक विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार दो विधानसभा और एक लोकसभा का उप चुनाव हो रहा है तो वहां भी भाजपा की ही जीत होगी। पढ़ें पूरी खबर

केशव मौर्य बोले- मैनपुरी को सपा से मुक्त कराने आया हूं

पन्ना समिति फार्मूले को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि सफलता ऐतिहासिक मिलेगी। मैनपुरी एक तरीके से जेल के ताला जैसे बंद करके सपाइयों ने रखा था। उस जेल का ताला इस बार टूटेगा।

पन्ना समिति फार्मूले को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि सफलता ऐतिहासिक मिलेगी। मैनपुरी एक तरीके से जेल के ताला जैसे बंद करके सपाइयों ने रखा था। उस जेल का ताला इस बार टूटेगा।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, “समाजवादी पार्टी का बोरिया बिस्तर बांधकर सपा से मुक्त कराना है। मुलायम सिंह जी कहते थे कि हम भाजपा को आशीर्वाद देते हैं, मोदी जी को आशीर्वाद देते हैं। कमल के फूल को आशीर्वाद देते हैं”

उन्होंने कहा, “उसके आधार पर हमको सफलता का रास्ता भी मिला। आज मुलायम सिंह जी नहीं हैं, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाजवादी पार्टी का बोरिया बिस्तर बांध कर मैनपुरी की जनता को सपा से मुक्त कराते हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x