VARANASI ALERT :: 9 डिग्री हुआ काशी का तापमान, धुंध से 500 मीटर पर आई विजिबिलिटी; ठंडक बढ़ी।

KHABREN24 on December 11, 2022

VARANASI | कड़ाके की ठंड से अब चारों पहर हाथ-पैर कांप रहे हैं। पानी देखकर भागने की इच्छा हो रही है। बहुत हिम्मत करके लोग रजाई और कंबल से बाहर निकलकर कुछ करने का मन बना पा रहे हैं। बिना ग्लव्स और मफलर के बाइक चलाना, जैसे जानलेवा हो चुका है। यह आलम है इन दिनों ठंड का। वाराणसी में मौसम बिल्कुल साफ है, लिहाजा, ठंडक उतनी ही ज्यादा बढ़ती जा रही है। वाराणसी में रात का यानी कि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। जबकि, दिन में चमकीली धूप निकलने के बावजूद तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वाराणसी में आज सुबह फॉग की वजह से विजिबिलिटी सामान्य से चार गुना कम हो गई। विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। वाराणसी में आज तड़के सुबह जहां घना कोहरा छाया था्, वहीं अब धूप निकल रही है। मगर, सूरजदेव की गर्मी मौसम के बारे फीकी है। हवा 4 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रही है।
बंगाल की खाड़ी में मची है उथल-पुथल,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर डेवलप हो रहा है। चक्रवात आने की संभावना है। इससे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भारत में गृह प्रवेश हो सकता है। उम्मीद है कि दो दिन बाद वाराणसी समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाके में ठंड बढ़े।
ठंड बढ़ने के बावजूद हवा नहीं हुई खराब.
अक्सर ठंड बढ़ने के बाद हवा खराब हाेने लगती है। मगर, वाराणसी में इसके उलट हवा भी साफ होती जा रही है। 9 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 88 अंक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शहर में सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड हवा मलदहिया में बह रही है। यहां का AQI 102 अंक दर्ज हुआ। इसके अलावा, भेलूपुर में AQI 100, BHU का 89 अंक और अर्दली बाजार का AQI 64 अंक दर्ज किया गया।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x