साल के पहले दिन जलेंगे 21 हजार दिए:दुर्ग में होगा शिवनाथ महोत्सव का आयोजन; शानदार आतिशबाजी के साथ महाआरती भी होगी

KHABREN24 on December 31, 2022

र्दुर्ग जिले के महमरा एनीकट तट पर नए साल में एक जनवरी को शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 21 हजार दियों से दीपदान और 11 महाआरती का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल सहित अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे।

एक बार फिर शिवनाथ महोत्सव की तैयारियों जोरों से चल रही है। आयोजक मंडल से वरुण जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम का तीसरा साल है। साल 2020 में शिवनाथ नदी लीज मुक्त हुई थी। तभी से दुर्ग शहर के युवा साल के पहले दिन शिवनाथ महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।

कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी के साथ ही संगीत उत्सव और आर्केस्ट्रा व डीजे का आयोजन किया जाता है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनके द्वारा 21 हजार दिए जलाए जाते हैं। वहीं 11 अलग-अलग महाआरती का आयोजन किया जाता है। शिनवाथ नदी तट पर होने वाली इस महाआरती का नजारा देखने लायक होता है।

शिवनाथ महोत्सव पर सुबह से लगती है भीड़

शिवनाथ महोत्सव पर सुबह से लगती है भीड़

21 हजार दिए जलाने के चलते पूरा का पूरा शिनाथ नदी का तट दियों की टिमटिमाहट से भर जाता है। यह नजारा देखने लायक होता है। वरुण जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ में फैल गई है। लोग इसे देखने के लिए राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा बिलासपुर सहित नगपुर और मध्य प्रदेश तक से आते हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x