गेट एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख आगे बढ़ी:अब 9 जनवरी से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 4 से 12 फरवरी तक एग्जाम

KHABREN24 on January 3, 2023

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का एडमिट कार्ड 9 जनवरी को जारी किए जाएंगे। इससे पहले GATE 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख 3 जनवरी थी। एडमिनिस्ट्रेशन बॉडी का कहना है कि ऑपरेशनल कारणों से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में देरी हो रही है।

गेट एग्जाम पैटर्न

गेट 2023 के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और आयोजन कुल 29 विषयों/पेपर्स के लिए किया जाएगा। क्वेश्चन पेपर में जनरल एप्टीट्यूड और कैंडिडेट्स द्वारा चुने गए विषय/पेपर से 10+55=65 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन क्वेश्चंस का नेचर मल्टीपल च्वाॅइस क्वेश्चन (एमसीक्यू), मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चंस (एमएसक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एनएटी) होंगे। जनरल एप्टीयूड के लिए अधिकतम अंक 15 और सब्जेक्ट के लिए 85 अंक निर्धारित हैं। इस साल IIT कानपुर GATE 2023 का संचालन कर रहा है। पिछले साल के GATE 2023 मॉक टेस्ट के लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट – gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x