पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन:प्रयागराज में घर पर ली अंतिम सांस, तीन दिन पहले डिस्चार्ज हुए थे; CM योगी भी आएंगे

KHABREN24 on January 8, 2023

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। करीब 88 साल की उम्र में उन्होंने प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। CM योगी दोपहर में प्रयागराज आएंगे। केशरी नाथ को श्रद्धांजलि देंगे। केशरी नाथ कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 30 दिसंबर को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें प्रयागराज के ही एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां 6 दिन तक वह भर्ती रहे।

ऑक्सीजन लेवल काफी हो जाने से उन्हें बाई पैप सपोर्ट पर रखा गया था। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा था। डॉक्टरों ने 4 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि, रविवार तड़के करीब पांच बजे प्रयागराज स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का तांता लगा है।

निधन पर शोक
CM योगी ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया। योगी ने कहा, “वह एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।” अमित शाह ने भी शोक जताया है।

निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेत्री और सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी पहुंची। उन्होंने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी पहुंचे।

रीता बहुगुणा ने कहा कि हम भले ही अलग-अलग दलों में रहे हों, लेकिन वो सबका दिल जीत लेते थे। बहुत प्रख्यात अधिवक्ता और विद्वान थे।

केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत 30 दिसंबर को बिगड़ गई थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत 30 दिसंबर को बिगड़ गई थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

10 नवंबर को जन्मदिन मनाया गया था
पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ। लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े थे। वह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके थे। केशरी नाथ ने 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई। इसके साथ ही उनके पास बिहार, मिजोरम और मेघालय के राज्यपाल का भी प्रभार था।

जन्मदिन समारोह में DM संजय कुमार खत्री भी पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को बधाई दी थी।

जन्मदिन समारोह में DM संजय कुमार खत्री भी पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को बधाई दी थी।

10 नवंबर को प्रयागराज में उनका जन्मदिन मनाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई मंत्री और जिले के वरिष्ठ लोग शामिल हुए थे। दरअसल, जब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल या विधानसभा के स्पीकर पद पर रहे तब भी उनका जन्मदिन प्रयागराज में मनाया जाता था। वह इस दिन प्रयागराज आते थे।

दो बार हुए थे कोरोना संक्रमित
केशरीनाथ त्रिपाठी दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लखनऊ के SGPGI में उनका लंबा इलाज चला था। दरअसल, कुछ दिन पहले ही वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसी के बाद से वह शारीरिक रूप से कमजोर होते गए।

प्रयागराज के शंकराचार्य आश्रम में मोहन भागवत से बात करते केशरी नाथ त्रिपाठी।

प्रयागराज के शंकराचार्य आश्रम में मोहन भागवत से बात करते केशरी नाथ त्रिपाठी।

डेढ़ माह पहले मोहन भागवत के साथ मंच पर थे
29 नवंबर 2022 को शंकराचार्य आश्रम में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आए थे। इस कार्यक्रम में केशरी नाथ त्रिपाठी को भी आमंत्रित किया गया था। वह भागवत के साथ मंच पर करीब दो घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने संबोधन भी किया था। यहां भी उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x