BJP के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन आज दुर्ग में:कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात के बाद विधानसभा की समन्वय बैठक में होंगे शामिल

KHABREN24 on January 8, 2023

विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दी है। शनिवार को कोरबा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद रविवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन दुर्ग आ रहे हैं। बीजेपी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपने कार्यक्रम के दौरान वो भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद दुर्ग विधानसभा की समन्वय बैठक लेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक नितिन नबीन, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी और जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के साथ दुर्ग विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग पहुंचेंगे। इस दौरान दुर्ग भाजपा कार्यालय में सुबह 9 से 10 बजे तक वे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वहीं पर 10 से 11:30 बजे तक दुर्ग विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में वहीं पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनका नाम तय की गई सूची में है। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रहेगी। सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक और फिर 1:30 से 2 बजे तक दुर्ग नगर निगम के निर्वाचित वर्तमान पार्षदों के साथ बैठक बुलाई गई है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को करेंगे रिचार्ज
जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े पदाधिकारियों तक अलग-अलग मिलेंगे और उनके साथ बैठक करेंगे। इसकी वजह है कार्यकर्ताओं को न सिर्फ 2023 के चुनाव के लिए रिचार्ज करना है, बल्कि उनकी उन समस्याओं को भी सुनना और दूर करना है जिससे उनका मनोबल टूटता है। दुर्ग विधानसभा को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है, क्योंकि यहां कांग्रेस का कब्जा है और बीजेपी इसमें अपनी जीत चाहती है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x