पानी में तैरती मिली युवक की लाश:2 से 3 दिन पुराना है शव, मारकर फेंकने की आशंका; लोगों की नजर पड़ी, तब पता चला मामला

KHABREN24 on January 8, 2023

जांजगीर-चांपा जिले में पानी में तैरती हुई युवक की लाश मिली है। उसका शव 2 से 3 दिन पुराना है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। बताया गया कि लोग नदी के पास गए, तब उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद ये जानकारी सामने आ सकी है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

बसहा गांव से लीलागर नदी गुजरती है। रोज की तरह लोग रविवार सुबह भी वहां पर गए थे। तभी उन्होंने नदी में तैरती हुई एक लाश देखी थी। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। फिर खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि यह युवक की लाश है। उसकी उम्र लगभग 32 से 35 के बीच होगी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी बात की है। मगर ये पता नहीं चल सका है कि युवक कौन है। पुलिस ने आस-पास के गांव और दूसरे जिलों में भी युवक की फोटो भेजी है। फिलहाल मामल की जांच जारी है। युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। इसी वजह से पुलिस को शंका है कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x