भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी:मूणत के पंडाल के पास NSUI कार्यकर्ताओं का बवाल, एक भाजपाई काे चोट आई, FIR की तैयारी

KHABREN24 on January 8, 2023

रायपुर में रविवार की दोपहर बवाल हाे गया। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे से भिड़ गए। साइंस कॉलेज के ग्राउंड के पास बन रही चौपाटी यूथ हब का विरोध भाजपा नेता राजेश मूणत कर रहे हैं। उनके धरना पंडाल के पास आकर कांग्रेस के NSUI संगठन के युवक आकर नारे बाजी करने लगे। ये देखकर भाजपा के लोग भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

नारेबाजी करते हुए दोनो गुट भिड़ गए। कांग्रेस नेताओं ने झूमाझटकी की। डिवाइडर पर चढ़कर भाजपा और कांग्रेस के नेता धक्का-मुक्की करने लगे। NSUI के युवक नारा लगा रहे थे वी वाॅन्ट यूथ हब, भाजपा के कार्यकर्ता विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ नारे लगा रहे थे, कांग्रेसियांे को गुंडा बता रहे थे। इस बीच एक भाजपा नेता नवीन शर्मा की आंख के नीचे चोट भी आ गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इन्हें हटाया। मूणत ने इस पर कहा कि जानबूझकर कांग्रेस उनके आंदोलन के पास आकर ऐसी हरकत कर रहे थे। भाजपा ने कांग्रेसियों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में मौजूद भाजपा पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि हमने पुलिस से कांग्रेसियों पर FIR करने की मांग की है, हमें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

आंख के नीचे आई चोट।

आंख के नीचे आई चोट।

और ऐसे हो गया बवाल
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर यूथ हब के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। रवि शंकर युनिवर्सिटी के पास सभी कांग्रेस युवक जमा हुए। इसके बाद नालंदा परिसर तक पैदल मार्च निकाला गया। युनिवर्सिटी से कुछ मीटर की दूरी पर पंडाल लगाकर मूणत धरने पर बैठे हैं। NSUI के लोग पंडाल के सामने आकर नारा लगाने लगे। बस इसी बात पर भाजपा के कार्यकर्ता बिफर गए। मौके पर पुलिस भी नहीं थी। जब विवाद बढ़ा तो पुलिस आई। भाजपा के लोगों ने पूछा कि आखिर इन्हें जानबूझते भाजपा के पंडाल के सामने से ही पैदल मार्च करने की अनुमति किसने दी। ये जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी।

क्यों यूथ हब का विरोध कर रहे मूणत
पूर्व मंत्री राजेश मूणत का दावा है कि साइंस कॉलेज ग्राउंड पर सड़क किनारे चौपाटी बनाना अवैध है। छोटे ,गरीब ठेले, खोमचे वालों की रोजी रोटी छीनने की साजिश है। कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में चौपाटी खोलकर उस स्थान का व्यवसायीकरण कर दिया, वही खेल रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत सम्पूर्ण एजुकेशन हब में करने जा रही है।

भाजपा सरकार के शासनकाल में छात्र- छात्राओं के अनुकूल ,सेंट्रल लाईब्रेरी और नालंदा परिसर बनवाया,लेकिन एजुकेशन हब में बीते 4 साल से केवल ठेले और गुमटियां लग रही हैं,उसे हटाने के स्थान पर चौपाटी बनाने जा रहे हैं। हम उच्च न्यायालय भी जायेगें। आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। यूथ हब की आड़ में यहां चौपाटी विकसित कर कांग्रेस अपने लोगों को जगह दे देंगे। यहां हॉस्टल में स्टूडेंट रहते हैं उनकी सुरक्षा का भी मसला है।

कांग्रेस का दावा प्रस्ताव तो भाजपा के समय से
एक दिन पहले इस मसले पर कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दावा किया गया कि साइंस कॉलेज मैदान के पास जिस यूथ हब के विरोध में पूर्व लोक निर्माण मंत्री और भाजपा नेता राजेश मूणत धरना देकर बैठे हैं, उसका प्रस्ताव खुद उनकी सरकार में तैयार हुआ था। कांग्रेस ने शनिवार को दस्तावेजों के सहारे भाजपा के स्टैंड पर पलटवार किया है। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने दस्तावेज जारी कर कहा, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना टिकट बचाने के लिए राजेश मूणत इसके जरिए राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं।

महापौर झूठ बोल रहे – मूणत
राजेश मूणत ने कहा कि, महापौर इस मामले में झूठ बोल रहे है। मेरे द्वारा इस स्थल का निरीक्षण की बात गलत है। 2018 में स्मार्ट सिटी ने इसकी योजना बनाई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस प्रस्ताव को पारित कराने कोई कमेटी बनाई गई? राजेश मूणत ने कहा कि, ग्रीन कारीडोर पहले से ही यहां था, तो ग्रीन कारीडोर का प्रस्ताव का क्या मतलब? यह पूरा क्षेत्र एजुकेशन के लिए आरक्षित है। लैंड यूज एजुकेशन पर्पस है। यह जमीन खेल विभाग का है, खेल विभाग से जमीन लेने क्या कोई प्रक्रिया अपनाई गई? टाउन और कंट्री प्लानिंग के एक्ट के अनुसार इस क्षेत्र में जमीन दुकानों के लिए नहीं दी जा सकती।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x