विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव:BHU में छात्रों ने जलाए 2100 दीये; कल निकलेगी शोभा यात्रा

KHABREN24 on January 11, 2023

स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में 2100 दीप जलाए गए। इस दौरान परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया है। कल BHU स्थित विश्वनाथ मंदिर से सिंह द्वार तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यहां पर दो दिन तक युवा दिवस महोत्सव आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। आज देर शाम तक कैंपस में काफी चहल-पहल है। स्वामी विवेकानंद पर बनी रंगोली छात्रों को काफी आकर्षित कर रही है।

BHU स्थित स्वामी विवेकानंद की रंगोली।

BHU स्थित स्वामी विवेकानंद की रंगोली।

हर हॉस्टल तक फैलाएंगे स्वामी जी के विचार

कल युवा दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मौजूद रहेंगे। ABVP-BHU के इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार सदैव भारतीय युवाओं के पथ प्रदर्शक रहे हैं।स्वामी विवेकानंद जी को प्रेरणा मान कर ही आज ABVP काम कर रही है। कल कैंपस में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं और विद्यार्थियों के बीच ले जाया जाएगा। यह जयंती काफी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस साल BHU के हर हॉस्टल और विभाग तक छात्रों को विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया जाएगा।

विश्वनाथ मंदिर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाए गए।

विश्वनाथ मंदिर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाए गए।

इन छात्रों ने मनाया दीपोत्सव

इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सदैव राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की बात की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के आधार पर राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। दीपोत्सव में राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, पल्लव सुमन, आदित्य तिवारी, आलोक शर्मा, आदित्य गुप्ता, अपर्णा पांडेय, मेघा, शिवेंद्र शाही, रौनक तिवारी, वर्षा, पुरुषोत्तम, यश, दिव्यांशु आदि बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x