कार की टक्कर से पार्षद की मां की मौत:घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को चपेट में लिया, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

KHABREN24 on January 18, 2023

दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना अंतर्गत एक इको कार चालक ने घर के बाह बैठी 85 वर्षीय वृद्ध महिला कंचन तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया। महिला को गंभीर चोट आने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भिलाई तीन नगर निगम के पार्षद संतोष तिवारी की मां हैं।

भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एकता नगर भिलाई 3 निवासी संतोष तिवारी निगम से कांग्रेस पार्षद हैं। उनकी मां कंचन तिवारी बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सतीश कुमार साहू (25 साल) अपनी इको कार CG07CL2044 लेकर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। वह कार को बैक कर रहा था। पीछे कौन बैठा उसने ध्यान नहीं दिया और तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक कार बैक करते समय उसने कंचन तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसने कार के बैक साइड से वृद्ध महिला को काफी बुरी तरह घसीट दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और वो बेहोश हो गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह कार जिससे हुई है दुर्घटना

वह कार जिससे हुई है दुर्घटना

दुर्घटना के बाद आरोपी हुआ अस्पताल में भर्ती
भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश साहू पीलिया का मरीज है। वह शरीर से काफी कमजोर है। दुर्घटना करने के बाद उसकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि वह वह मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
नूतन चौक मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार
पार्षद संतोष तिवारी की मां कंचन तिवारी की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मेयर से लेकर सभी पार्षद और निगम अधिकारी पहुंचे थे। पुलिस द्वारा शव परिजनों को दिए जाने के बाद नूतन चौक मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x