यूपी में 1000 करोड़ का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करेगा हिन्दुजा ग्रुप.6,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

KHABREN24 on January 20, 2023

हिन्दुजा ग्रुप और अशोक ले लैंड के अधिकारियों ने मंत्री नन्दी से मुलाकात कर रखा प्रस्ताव

भूमि के साथ अन्य सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने हर सम्भव सहयोग का जताया भरोसा

सुदृढ़ और मजबूत कानून व्यवस्था, बेहतर औद्योगिक नीति और निवेश का बेहतर माहौल निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है। अब निवेशक स्वयं उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और निवेश का प्रस्ताव रख रहे हैं। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की तैयारियों के बीच देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में एक हिन्दुजा ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में करीब 1000 करोड़ का इलेक्ट्रानिक व्हीकल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए गुरूवार को हिन्दुजा ग्रुप, अशोक ले लैंड और इंडस इंड बैंक के अधिकारियों ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात कर इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य सेवाओं के लिए सहयोग मांगा। जिसके लिए मंत्री नन्दी ने हर सम्भव सहयोग का भरोसा जताया।
हिन्दुजा गु्रप के सीनियर एडवाइजर सुनील कुमार चड्ढा के नेतृत्व में टीम ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात की। उन्होंने औद्योगिक विकास मंत्री को बताया कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश एवं असीम सम्भावनाओं के उत्तर प्रदेश में हिन्दुजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण के लिए प्लांट स्थापित करना चाहता है। जहां इलेक्ट्रिक बस और लाइट कॉमर्शियल व्हीकल का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए कम्पनी शुरूआत में 1000 करोड़ का निवेश करेगी। प्लांट शुरू होते ही अन्य कई सहायक कम्पनियां भी उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगी। जिसके आधार पर निवेश का यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ तक पहुंचने की सम्भावना है। हिन्दुजा ग्रुप के सीनियर एडवाइजर सुनील कुमार चड्ढा ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण से एक तरफ जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं दूसरी तरफ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित होने से 6000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिस पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार से वार्ता कर उन्हें भूमि उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। कहा गया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करने के लिए हर सम्भव मदद की जाएगी। इस अवसर पर हिन्दुजा ग्रुप की सहायक कम्पनी अशोक ले लैंड के सीओओ मनी, इंडस इंड बैंक के जोनल हैड गवर्नमेंट बैंकिंग नरेश अरोड़ा, अमित साहनी, आलोक बलोदी, तरूण गौड़ आदि मौजूद रहे।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x