रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “चाहे POK हो या पाकिस्तान हो वहां की जनता सुखी रहे। हम सदैव यही कामना करेंगे। क्योंकि, भारत दुनिया का इकलौता देश है। जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपने परिवार का सदस्य नहीं माना है। बल्कि, पूरे विश्व की धरा पर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हुए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यह संदेश देने वाला भारत है।” रक्षा मंत्री शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्रयोदशाह में प्रयागराज पहुंचे थे।
“चीन को पता है भारत की ताकत’
राजनाथ सिंह की फोटो।
चीन की कायराना हरकतों पर रक्षामंत्री ने कहा, “उसे भारत की ताकत अच्छी तरह मालूम है। मुझे इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। भारत आज दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप-3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगी।”
उनको मैं बड़े भाई के रूप में देखता हूं
राजनाथ सिंह ने कहा,” पंडित केशरी त्रिपाठी को मैं बड़े भाई के रूप में देखता हूं। उनकी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता से पूरा प्रदेश अच्छी तरह से परिचित है। उनके निधन से पूरे देश को अपूर्ण क्षति हुई है।”