गोरखपुर पुलिस पर दर्ज होगी मर्डर की FIR:3 साल पहले विपिन सिंह को किया था ढेर, मां के मुताबिक ये फर्जी एनकाउंटर था

KHABREN24 on January 20, 2023

गोरखपुर में CO रहे प्रवीण सिंह (वर्तमान में वाराणसी में तैनात) समेत थाना प्रभारी गुलरिया मनोज राय, अन्य पुलिस वालों, प्रॉपर्टी डीलर, उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज होगा। यह केस गोरखपुर के शाहपुर इलाके में मुठभेड़ में ढेर बदमाश विपिन सिंह के मामले में होना है। इसके लिए विपिन की मां की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने तत्कालीन सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

9 जून 2020 को हुआ था एनकाउंटर
दरअसल, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार निवासी विपिन सिंह को 9 जून 2020 को पिपराइच के जंगल छत्रधारी में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लग गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि विपिन सिंह अपने साथियों संग प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति व उसके साथियों की हत्या करने आया था।

पुलिस से साठगांठ कर हुई विपिन की हत्या
पुलिस के घेराबंदी करने पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में लगी गोली से मौत हो गई। विपिन सिंह की मां ने CJM कोर्ट में दी अर्जी में लिखा है कि प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति से साठगांठ कर क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाना पुलिस की टीम ने योजना के तहत हत्या की है। पहले उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया।

गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश
जमानत पर छूटने के बाद विपिन बाइक से अपने साथी को घर छोड़ने जंगल छत्रधारी गांव में गया था। रास्ते में छोटू प्रजापति ने देख लिया और अपने साथियों संग घेरकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। जान बचाने के लिए भागे विपिन को पुलिस और छोटू प्रजापति ने अपने साथियों संग घेरकर गोली मार दी। ऐसे में CJM ने गुलरिहा थाना पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर विवेचना करें।

भागते समय अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 10 साल का आदित्य शर्मा भी गोली से घायल हो गया था।

भागते समय अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 10 साल का आदित्य शर्मा भी गोली से घायल हो गया था।

मासूम और युवक को गोली मारकर भाग रहा था विपिन
जिस मुठभेड़ में विपिन सिंह मारा गया था, उसमें ग्रामीणों ने पुलिस की मदद की थी। लंबे समय बाद यह पहली मुठभेड़ थी, जिसमें पुलिस का आमना-सामना बदमाशों से हुआ था।

ग्रामीणों ने की थी पुलिस की मदद
दरअसल, विपिन सिंह प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति को मारने गया था और उसके ना मिलने पर उसके दोस्त के भाई जंगल छात्रधारी निवासी दीपचद (35) को गोली मार दी थी। भागते समय अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 10 साल का आदित्य शर्मा भी गोली से घायल हो गया था। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी की थी।

क्राइम की दुनियां में था विपिन का बड़ा नाम
वहीं, गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह बड़ा नाम था। वह अपने गोली चलाने के अंदाज के लिए भी जाना जाता था। आलम यह था कि जब भी वारदात करने जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था।

हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था।

हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था।

11 जून 2020 को जमानत पर छूटा था विपिन
11 जून 2020 को शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह तभी से पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर छोटू और अरुण की हत्या के फिराक में था। बताया जाता है कि उसे सूचना मिली कि एक दावत में छोटू प्रजापति और अरुण मौजूद हैं।

जेल से बाहर आते ही दो को मारी थी गोली
वहीं से विपिन सिंह दो दोस्तों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। उनके घर पर न मिलने पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला और शाहगंज निवासी उनके दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंच गया। उस समय अरुण का छोटा भाई दीपचंद घर के बाहर बैठा हुआ था। विपिन और उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी। हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गया।

इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। भागने के दौरान कार सवार युवकों ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए और तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज का एक दस वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया था। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना जारी रखा।

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था विपिन
इसी बीच क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाने की पुलिस ने नौतन गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया था उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया था।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x