काशी में आज CNG बोट रैली एंड रेस:स्मार्ट सिटी का दावा 90% बोट्स हुईं कार्बन फ्री; आज 90 मिनट में तय होगा 12 KM का ग्रीन सफर

KHABREN24 on January 22, 2023
काशी में आज CNG बोट रैली एंड रेस:स्मार्ट सिटी का दावा 90% बोट्स हुईं कार्बन फ्री; आज 90 मिनट में तय होगा 12 KM का ग्रीन सफर

आज दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक वाराणसी में गंगा पर बोटिंग प्रतिबंधित कर दी गई है। कोई सैर-सपाटा नहीं हो सकेगा। यहां तक कि रात वाली गंगा आरती भी नहीं। दरअसल, आज वाराणसी में ग्रीन बोट रैली एंड रेस की शुरुआत हाेने जा रही है। करीब 150 की संख्या में CNG बोट 12 किलाेमीटर की दूरी 90 मिनट में तय करेंगे।

दुनिया के पहले नदी CNG रिफिलिंग स्टेशन नमो घाट से संत रविदास घाट के बीच में 3 स्टेशन पर 5-5 मिनट का रेस्ट टाइम होगा। वहीं, रैली में शामिल नाविक और अधिकारी चेत सिंह घाट पर भव्य लेजर शो का भी लुत्फ उठाएंगे। केरल के कोट्टायम से 6 विशेष बोट संचालकों की टीम को बुलाया गया है। इसकी पूरी मॉनिटरिंग उनके ही हाथों में होगी। भारत में पहली बार इस तरह की रैली की जा रही है। अगले महीने यूपी में होने वाले G-20 से पहले बेंगलुरु में 2 फरवरी से एनर्जी वीक मनाया जाना है। इसी के लिए काशी में CNG बोट्स की रैली हो रही है।

वाराणसी में हॉट एयर बैलून एंड बोट फेस्ट की सफलता के बाद अब CNG बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।

वाराणसी में हॉट एयर बैलून एंड बोट फेस्ट की सफलता के बाद अब CNG बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।

‘काशी के रंग, ऊर्जा के संग’ थीम पर निकलेगी रैली

‘काशी के रंग, ऊर्जा के संग’ थीम पर यह रैली निकलेगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एके शर्मा नमो घाट पर दोपहर के 3ः30 बजे हरी झंडी दिखाकर CNG बोट रैली को रवाना करेंगे। गंगा में इस रैली को करने के पीछे वजह लोगों को ग्रीन एनर्जी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। साथ ही गंगा नाविकों को CNG बोट्स चलाने की प्रेरणा मिलेगी। गंगा में प्रदूषण कम हो सके।

वाराणसी में पहली बार CNG बोट रैली का आयोजन किया जाएगा।

वाराणसी में पहली बार CNG बोट रैली का आयोजन किया जाएगा।

गंगा में 90% बोट्स हो गईं CNG
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि गंगा में दुनिया में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CNG आधारित बोट चल रही हैं। गंगा में कुल 657 रजिस्टर्ड बोट हैं, जिसमें से 587 डीजल से संचालित नौकाओं को CNG में कनवर्ट कर लिया गया है। करीब 90 प्रतिशत नावें ग्रीन एनर्जी से चल रहीं हैं। शेष बची नावों को भी इसी साल CNG कर लिया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि काशी से दिया गया हर संदेश पूरी दुनिया में जाता है, इसलिए इस बार गंगा से ग्रीन ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि काशी से दिया गया हर संदेश पूरी दुनिया में जाता है, इसलिए इस बार गंगा से ग्रीन ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा।

फ्री में मिलेगी CNG गैस
रैली करा रहे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, बोट रैली के साथ ही पेट्रोलियम मिनिस्ट्री से संबंधित विभागों का CNG बोट रेस का भी होगा। रैली में भाग लेने के लिए नाविकों को फ़्री में CNG गैस भी दी जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आज दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक नमो घाट से रविदास घाट तक नावों का संचालन बंद रहेगा। काशी से दिया गया हर संदेश पूरी दुनिया में जाता है, इसलिए इस बार गंगा से ग्रीन ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा। जो अविरल, निर्मल गंगा की गूंज के साथ पूरी दुनिया में प्रसारित होगा।

वाराणसी पहुंचे बोट रैली के आयोजक गैस इंडिया अथॉरिटी लिमिटेड और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी।

वाराणसी पहुंचे बोट रैली के आयोजक गैस इंडिया अथॉरिटी लिमिटेड और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी।

बोट रैली में क्या-क्या है खास

  • दोपहर 1 बजे से गंगा में सभी सामान्य बोट और नावों पर रोक।
  • नमो घाट से CNG बोट रैली का शुभारंभ होगा। जत्था रविदास घाट तक जाएगा। गंगा में यह रैली दशाश्वमेध समेत 3 जगहों पर 5-5 मिनट के लिए रुकेगी।
  • CNG बोट रैली पूरे डेढ़ घंटे बाद संत रविदास घाट पहुंचेगी।
  • रैली पूरा होते ही ऊर्जा मंत्री और केंद्रीय मंत्री नमो घाट से क्रूज पर सवार होंगे। दशाश्वमेध घाट पहुंचकर पर गंगा आरती निहारेंगे।
  • क्रूज और बोट्स का हूजूम फिर चेत सिंह घाट पर आएगा। यहां भव्य लेजर शो का शानदार नजारा होगा।
  • क्रज नमो घाट के लिए टर्न होगी और यहां पर म्यूजिकल परफार्मेंस होगा। इसमें दोनों मंत्री भी शिरकत करेंगे।
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x