भिलाई में दर्दनाक हादसा : बाइक सवार को कुचलते निकला ट्रेलर चालक:सड़क हादसे में दो भाइयों की मौके पर हुई मौत, बाइक का बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

KHABREN24 on January 22, 2023

भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा गेट में बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। अचानक ट्रेलर सामने देखकर वो लोग अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत (17 साल) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 साल) निवासी बिहार के रूप में हुई है।आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था।

दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर चालक का पता नहीं चल पाया है।

मरचुरी में लगी परिजनों की भीड़

मरचुरी में लगी परिजनों की भीड़

नानी के घर में रहता था आदित्य
आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। एक दिन पहले ही वो बिहार गए थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली वो वहां से भिलाई के लिए निकल गए हैं।
हर साल बढ़ा मौतों का आंकड़ा

वर्षघायलमौतें
20191021213
2020784196
2021784220
2022557301

बिलासपुर में भी आज सड़क हादसा

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया।

तीनों के कंकाल कार से बरामद हुए हैं। मरने वालों में दो युवक और एक युवती शामिल है। मृतकों में एक की पहचान शाहनवाज खान के रूप में हुई है, जो पत्रकार था। वहीं दूसरे मृतक का नाम अभिषेक कुर्रे था। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। तीनों बिलासपुर से रतनपुर की ओर घुमने जा रहे थे। तभी खैरा गांव और पोड़ी के बीच स्थित देसी मसाला दुकान के पास हादसा हो गया।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x