ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना करने महाकाल पहुंचे सूर्या-कुलदीप और सुंदर:भस्म आरती में शामिल हुए, कहा- बस पंत रिकवर हो जाएं

KHABREN24 on January 24, 2023
ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना करने महाकाल पहुंचे सूर्या-कुलदीप और सुंदर:भस्म आरती में शामिल हुए, कहा- बस पंत रिकवर हो जाएं

इंडियन क्रिकेटर्स ने सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। तीनों प्लेयर्स इंदौर से ही तड़के उज्जैन आए।

इंडियन क्रिकेटर्स के महाकाल दर्शन की तस्वीरें…

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर (बाएं से दाएं)

महाकाल का पंचामृत स्नान कराते टीम इंडिया के क्रिकेटर्स।

महाकाल का पंचामृत स्नान कराते टीम इंडिया के क्रिकेटर्स।

आम भक्तों के बीच सूर्यकुमार यादव। उन्होंने कहा कि हम मेहनत करते रहेंगे बाकी महाकाल के हाथ में है।

आम भक्तों के बीच सूर्यकुमार यादव। उन्होंने कहा कि हम मेहनत करते रहेंगे बाकी महाकाल के हाथ में है।

कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भी आम भक्तों के बीच बैठे।

कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भी आम भक्तों के बीच बैठे।

इंदौर में वनडे मैच से पहले क्रिकेटर्स महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

इंदौर में वनडे मैच से पहले क्रिकेटर्स महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

नंदी हॉल में साथ बैठे लोग पहचान ही नहीं पाए

क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी साथ थे। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।’

30 दिसंबर कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे पंत
इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। वे दिल्ली से कार से रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। पंत का मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x