निगम की बदहाल व्यवस्था का जिम्मेदार कौन ?
भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की भिलाई नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों का वेतन बीते 3 माह से दिया नहीं गया है जिस वजह से वे पहले भी धरना में बैठ चुके थे और विगत 3 दिनो से फिर धरने पर बैठे हैं!
इस वजह से भिलाई की जनता_त्रस्त है क्योंकि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है!
कई जगहों पर मृत जानवरो के शव पड़े है, नालियां जाम है, कचरे का ढ़ेर सड़क पर है!
सफाई कर्मचारियों को खाने के लिए पैसे नही है, इलाज नहीं करवा पा रहे है पैसे के अभाव में!
पहले वादा कर उनके साथ छल किया गया ,अब एक बार फिर वे धरने पे बैठ चुके है!
इनके दर्द को ध्यान देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई उनकी लड़ाई लड़ने आज मैदान में उतरी भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा के निर्देशानुसार एवं उनकी मुख्य उपस्थिति में महामंत्री विशालदीप नायर एवं उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल के सहयोग से #निगम_आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों के वेतन जल्द करने हेतू मांग की गई!
जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो भिलाई के उपाध्यक्ष विशाल शाही, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री राम वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह, स्वध्याय मंडल प्रमुख पी राज, निखिल सोनी, जीवन गुप्ता, शशी, दीपक त्रिपाठी, विनय सेन, नवीन सिंह, गोलू यादव, पूनमचंद सपहा, संजू चौधरी, हिमालय रॉकी, सत्यम गुप्ता, दिनेश कन्नोजिया, रजत सिंह, यश सोनी व अन्य साथी उपस्थित थे!