इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने विजय हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर अनिल तिवारी रहे हैं, जबकि महासचिव पद पर विक्रांत पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं। बाकी पदों की मतगणना जारी है। शाम पांच बजे तक सारे पदों का परिणाम आने की संभावना है।
मतगणना के बीच जुटे वकील।
अशोक सिंह 312 मतों से हुए विजयी
अशोक सिंह को कुल 2710 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 312 मतों से पराजित किया, जबकि महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रांत पांडेय को 367 मतों से मात दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव महिला पदों की मतगणना जारी है। शेष पदों की गणना भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। अध्यक्ष व महासचिव पद पर विजयी अशोक सिंह व नितिम शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अध्यक्ष पद पर किसको मिले कितने मत?
महासचिव
मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी व एडवोकेट महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में अध्यक्ष पदों की मतों की गणना शुरू हुई। न्यू स्टडी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव महिला के पदों की मतगणना कराई जा रही है। शाम तक फाइनल चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संयुक्त सचिव महिला