छत्तीसगढ़ पुलिस पर किडनैपिंग केस दर्ज:दुर्ग पुलिस ने बिना नोएडा पुलिस को सूचना दिए किया 9 सटोरियों को गिरफ्तार

KHABREN24 on February 7, 2023

छत्तीसगढ़ पुलिस पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। नोएडा (NCR- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एलेस्टोनियो अपार्टमेंट के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा लगवाने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार करने वाले छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों पर किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस (नोएडा) को सूचना दिए बिना ही शनिवार को कार्रवाई की थी। सोमवार को पुलिस ने सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को वहां से गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे थे। पुलिस की छापेमारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया था।

पुलिस की गिरफ्त में नोएडा से पकड़े गए आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में नोएडा से पकड़े गए आरोपी।

मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ युवक रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वीं मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑनलाइन सट्टा लायन बुक-15 का संचालन करते हुए पकड़े गए।

महादेव मामले का खुलासा करते दुर्ग एसपी।

महादेव मामले का खुलासा करते दुर्ग एसपी।

पांच अलग-अलग राज्यों में चला रहे थे सट्टा

ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।

सोनू के घर नोटिस चस्पा करेगी पुलिस

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा सहित 5-6 अन्य राज्यों में सोनू काफी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था। अंकित ने उसका घर देखा है। वैशाली नगर में उसकी गिफ्ट शॉप है। पुलिस उसके यहां जाएगी। उसके घर वालों को नोटिस देगी। यदि इसके बाद सोनू ने सरेंडर नहीं किया तो उसके नाम पर कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।

इन पैनल का किया जा रहा था संचालन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा लॉयन-15 के 5 पैनल चलाए जा रहे थे। इसमें लॉयन-एक्स, 99एक्स, लेजर-247, बेटभाई-9 और स्काई एक्स के नाम शामिल हैं।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  • लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार (32 वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापारा
  • अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह (37 वर्ष) निवासी शांति नगर सड़क 5बी भिलाई
  • विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी गणेश नगर, एसीसी जामुल, भिलाई
  • अंकुश वर्मा पिता दिलीप वर्मा (25 वर्ष) निवासी संग्राम चौक, कैम्प-1, छावनी भिलाई
  • आकाश साहू पिता यशवंत साहू (24 वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन, सुपेला
  • अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया (24 वर्ष) निवासी शॉप नंबर 8, वैशाली नगर भिलाई
  • वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर (24 वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुर
  • शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 भिलाई
  • डी आशीष पिता डी पूट्टू राव (20 वर्ष) निवासी जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x