अजब विवाह की गज़ब कहानी : ससुराल वालों को ट्रेन में लूटकर दुल्हन फरार:शादी कर दुल्हा-दुल्हन के साथ बनारस से लौट रहे थे, अजमेर से आई थी बारात

KHABREN24 on February 7, 2023
अजब विवाह की गज़ब कहानी : ससुराल वालों को ट्रेन में लूटकर दुल्हन फरार:शादी कर दुल्हा-दुल्हन के साथ बनारस से लौट रहे थे, अजमेर से आई थी बारात

सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर आंख खुली, तो बहू और कीमती सामान गायब थे। वो युवक भी अपनी सीट पर नहीं था।

परिवार के लोगों ने लड़की के लिए कपड़े खरीदे थे।

परिवार के लोगों ने लड़की के लिए कपड़े खरीदे थे।

पीड़ितों का अस्पताल में चल रहा इलाज
GRP पुलिस ने सूचना पर पीड़ित परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सभी लोगों के बयान ले लिए हैं। साथ ही पुलिस बनारस से इटावा तक के CCTV भी खंगालने की बात कह रही है। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके।

पीड़ित परिवार का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

हम लोगों ने पहले लड़की की फोटो देखी थी
लड़के के मौसा शांति लाल जैन का कहना है कि हम लोगों को जितेंद्र भादू नाम के एक युवक ने भांजे की शादी करवाने के लिए संपर्क किया था। उसने खुद को उस लड़की का रिश्तेदार बताया था। उसने किसी रिश्तेदार के माध्यम से ही हमारे लड़के की जानकारी मिलने की बात कही थी।

पहले उसने हमें लड़की की फोटो दिखाई थी। उसके बाद हम लोग लड़की को देखने यूपी आए थे। तब लड़की के परिवार की ओर से हम लोगों से मुलाकात की गई थी। हमें लड़की पसंद थी। सारी बातें होने के बाद शादी की डेट फिक्स की गई।

घर के अंदर दोनों की शादी करवाई गई थी।

शादी में लड़की के लिए कपड़े खरीदे थे
शादी तय करवाने के लिए जितेंद्र ने करीब 80 हजार रुपए भी हम लोगों से लिए थे। उसके बाद हम लोग राजस्थान वापस लौट गए थे। वहां हम लोगों ने लगभग 50 हजार के लड़की के लिए कपड़े और सोने के जेवर खरीदे थे। हम लोग राजस्थान वापस आकर यहां एक कार्यक्रम करते थे। शादी करने के लिए 4 लोग यहां से गए हुए थे।

आरोपी युवक हमारी बहू से मिला होगा
रविवार को हम लोग लड़की के गांव पहुंचे। जहां घर के अंदर दोनों की शादी करवाई गई। 1 दिन आराम करने के बाद हम लोग बहू को लेकर सोमवार को अजमेर के लिए रवाना हो गए थे। मौसा का आरोप है कि किसी अनजान ने उनको कुछ खिला दिया है। जिसके बाद वो लोग बेहोश हो गए हैं। उनका कहना है, वो युवक हमारी बहू से मिला था। इसीलिए उनकी बहू भी ट्रेन से गायब है।

परिवार का कहना है, लड़की कपड़े छोड़कर बाकी सारा सामान ले गई है।

परिवार का कहना है, लड़की कपड़े छोड़कर बाकी सारा सामान ले गई है।

केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है
अंकित की शादी करवाने उसके पिता कन्हैया जैन, उसकी मां गुड्डी जैन और मौसा शांति लाल जैन अजमेर से आए हुए थे। अभी इन लोगों का इलाज इटावा जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में जीआरपी प्रभारी संजय खरवार ने बताया, इन लोगों के मुताबिक इनके साथ शादी करवाने के नाम पर ठगी हुई है। मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जाएगी।

दोनों सामान लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर गए
मामले में एसपी जीआरपी ने बताया, जानकारी के अनुसार दुल्हन के साथ एक युवक पहले से ट्रेन की दूसरी बोगी में सवार हो गया था। बनारस स्टेशन पर युवक इनके पास आकर बैठ गया। यहां पर उसने सबको चाय पिलाई। चाय में नींद की गोलियां डाल दीं। चाय पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद दुल्हन और उसके साथ आया युवक इनका सामान और जेवरात लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर फरार हो गए।

यात्रियों ने स्क्वायड को मामले की जानकारी दी
काफी देर तक जब चारों नहीं उठे तो यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे स्क्वायड को जानकारी दी। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद इटावा में जीआरपी ने सभी को उतारा। बर्थ के नीचे नींद की गोलियां भी मिली हैं। बेहोशी की हालत में सभी को इटावा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x