दिल्ली में “आप” पार्टी को बड़ा झटका : MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव:वोटिंग से पहले AAP पार्षद पवन भाजपा में शामिल, बोले- अभी कई और आएंगे

KHABREN24 on February 24, 2023
दिल्ली में “आप” पार्टी को बड़ा झटका :  MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव:वोटिंग से पहले AAP पार्षद पवन भाजपा में शामिल, बोले- अभी कई और आएंगे

दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर शुरू हुई। भाजपा पार्षदों ने आज फिर हंगामा और नारेबाजी की। स्टैडिंग कमेटी में 6 सदस्यों का चुनाव होना है। वहीं, चुनाव से AAP पार्षद पवन सहरावत शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे बवाना से पार्षद चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे।

इस बीच, मेयर शैली ओबरॉय ने सदन में पार्षदों के मोबाइल लाने पर पाबंदी लगा दी है। बुधवार और गुरुवार को भारी हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। भाजपा ने AAP पर मतदान भंग करने की गोपनीयता का आरोप लगाया है।

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर MCD मुख्यालय में हंगामा
दिल्ली नगर निगम (MCD) में बुधवार को मेयर चुनाव के बाद बुधवार शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू हुआ। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। AAP और BJP मेंबर्स ने मारपीट शुरू कर दी। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया।

शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी की इंतेहा है, उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की। सदन में बुधवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों के पार्षद सदन में हो सो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्रवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित की गई। भाजपा ने आप पर वोट की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x