Election news ; बीजेपी की बल्ले बल्ले : नॉर्थ-ईस्ट के 3 राज्यों में काउंटिंग शुरू:नगालैंड और त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, मेघालय में भी 8 सीटों का फायदा

KHABREN24 on March 2, 2023

पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में 38 सीटें और नगालैंड में 50 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में 24 सीटों के साथ NPP सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। भाजपा 12 पर आगे है, इसे 10 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (बीच में) भाजपा नेता संबित पात्रा (बाएं) के साथ वोटिंग से पहले माता त्रिपुर सिंदुरी के दर्शन के लिए गए।

 त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर

पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+380038
CPIM+8008
TMP140014
अन्य000000

2. मेघालय के रुझानों में NPP सबसे ज्यादा सीटों पर आगे

पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+120012
TMC120012
कांग्रेस100010
NPP240024
अन्य00000

3. नगालैंड में भी भाजपा बहुमत की ओर

पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+500151
NPF8008
कांग्रेस1001
अन्य000000
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x