Election result : नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:रुझानों में भाजपा को नगालैंड और त्रिपुरा में बहुमत; मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

KHABREN24 on March 2, 2023

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। 4 घंटे से ज्यादा की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 40 सीटों और त्रिपुरा में 32 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है।

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

बड़े अपडेट्स…

  • रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी (TPM) ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है। कहा है कि अगर भाजपा जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो हम उसे समर्थन देंगे।
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पश्चिम त्रिपुरा से आगे चल रहे हैं।
  • नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II सीट से आगे चल रहे हैं।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा दक्षिण तुरा सीट से आगे चल रहे हैं।

  • सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं तीनों राज्यों का हाल…
  • 1. त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर
पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+320032
CPIM+160016
TMP110011
अन्य1001

2. मेघालय के रुझानों में NPP सबसे ज्यादा सीटों पर आगे

पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+5005
TMC5005
कांग्रेस5005
NPP250025
अन्य180018

3. नगालैंड में भी भाजपा बहुमत की ओर

पार्टीआगेजीतेकुल
BJP+390140
NPF3003
कांग्रेस000000
अन्य170017
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x