भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता का बुधवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही वह लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से मिर्जापुर के जमालपुर ओडी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे।
स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी पत्नी स्वर्गीय अल्लर सिंह का अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका महाश्मशान पर हुआ। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह समेत सरकार के अन्य मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता
शवयात्रा व अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालू, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, शंकर गिरी, मनीष कपूर, कौशलेंद्र सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, दिलीप सिंह पटेल, नवरतन राठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।