हल्की बारिश में भरभरा कर गिरा बैडमिंटन कोर्ट:कमिश्नर ने बनाई जांच समिति,भाजपा पार्षद ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दी आंदोलन की चेतावनी

KHABREN24 on March 19, 2023

दुर्ग निगर निगम द्वारा सेक्टर 7 में बनाया जा रहा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट शनिवार को हुई हल्की बारिश में ही भरभरा कर गिर गया। इस मामले को बीजेपी ने आड़े हाथों में लिया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इसे वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू और मेयर नीरज पाल का भ्रष्टाचार बताया। निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने जांच कमेटी बनाई है। भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन करेंगे।

कॉलेम हुए टेढ़े और 25 फिट ऊंची दीवार गिरी।

कॉलेम हुए टेढ़े और 25 फिट ऊंची दीवार गिरी।

शनिवार को भिलाई का मौसम अचानक बदला। तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई। इस हल्की बारिश में ही भिलाई नगर निगम द्वारा सेक्टर 7 वार्ड 65 में बनाया जा रहा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की पिछली दीवारें भरभरा कर गिर गईं। जैसे ही यह बात भाजपा नेताओं को पता चली वो लोग वहां पहुंच गए और निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहर दो बजे के करीब दुर्ग सांसद विजय बघेल, और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया भी वहां अन्य पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कांग्रेस की सरकार कितनी भ्रष्ट है, इसका उदाहरण ये स्टेडियम है। यहां वार्ड के पार्षद और एमआईसी मेंबर और मेयर ने मिलकर एक ठेकेदार का चेहरा सामने खड़ा किया उसके बाद निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया। इसी का नतीजा है कि हल्की बारिश में ही यह इंडोर स्टेडियम गिर गया। गनीमत यह रही कि वहां कोई नहीं था। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

मौके पर पहुंचे दुर्ग सांसद व अन्य बीजेपी नेता, जताया विरोध

मौके पर पहुंचे दुर्ग सांसद व अन्य बीजेपी नेता, जताया विरोध

निगम आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी
निगम आयक्त रोहित व्यास का कहना है कि 38 लाख की लागत से निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की दीवार ढह गई है। इस मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए अधीक्षण अभियंता के मार्गदर्शन में एक जांच कमेटी बनाई गई है। जोन कमिश्नर और वहां के ईई ने निर्माणाधीन स्थल की जांच की है। जांच में ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से दीवार को इतनी ऊंची बनाई गई थी, उसके मुताबिक नंबर ऑफ कालम नहीं थे। इसका सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

बीएसपी ने निगम को जारी किया था नोटिस

बीएसपी ने निगम को जारी किया था नोटिस

बीएसपी ने निर्माण को बताया अवैध
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के मुताबिक सेक्टर 7 दशहरा मैदान में बस स्टॉप के पीछे बनाया जा रहा इंडोर स्टेडियम अवैध रूप से बनाया जा रहा है। बीएसपी ने इसे लेकर 1 नवंबर 2022 को निगम के जोन 5 के कमिश्नर को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में स्पष्ट लिखा था कि निर्माण बीएसपी की बिना अनुमति के और परमिशन लिए किया जा रहा है। इसके बाद भी निगम ने काम नहीं रोका। निर्माण में जल्दी और गुणवत्ता का ध्यान न रखने से ये गिर गया। निगम आयुक्त रोहित व्यास का कहना है कि उन्होंने बीएसपी को अनुमति के लिए पत्र लिखा था। बीएसपी किसी भी विकास कार्य के लिए अनुमति नहीं देता है। वो इसी पॉलिसी के मुताबिक काम करता है।

दीवार पर लिख दिया मौत का स्टेडियम

दीवार पर लिख दिया मौत का स्टेडियम

भाजपाइयों ने लिख दिया मौत का स्टेडियम
बैडमिंटन कोर्ट के गिर जाने से दिन भर भाजपा का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। भाजयुमो नेता प्रश्रम दत्ता ने लाल पेंट से भवन की दीवार में लिख दिया मौत का स्टेडियम। उसका कहना था। ये भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। इसके विरोध में वो हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x