शिवकुटी थाना क्षेत्र के नयापुरा इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय श्रीराम ने पहले अपनी बीमार पत्नी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया फिर घर लौट आया। घर में उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताते हैं कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और युवक के ससुराल वालों ने पत्नी के बीमार होने की जानकारी नहीं दी थी। बीमारी छिपाकर शादी कर दी थी। शादी के बाद जब पत्नी के गंभीर बीमारी होने की जानकारी श्रीराम को हुई तो वह परेशान हो गया। उसने बिना किसी से कुछ कहे पत्नी को पहले अस्पताल ले गया, भर्ती कराया और घर में जाकर सुसाइड कर लिया।
पत्नी ने दवाई मंगाई तो पता चला कि कैंसर है
श्रीराम तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को चकिया के परमपुरा इलाके में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने श्रीराम से दवा मंगाई। श्रीराम जब मेडिकल स्टोर पर दवा लाने गया तो पता चला कि यह दवा तो कैंसर की है, वह परेशान हो गया। इसके बाद से दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहने लगी थी। शनिवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो श्रीराम उसे लेकर एसआरएन अस्पताल में गया। वहां भर्ती की पूरी प्रक्रिया करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कराया। लौटकर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वाले उसे अस्पात ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।