BJP कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों ने पत्थर-अंडे फेंके:BJYM जिला अध्यक्ष घायल, भाजपाइयों ने कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंकी; दोनों पक्ष कर रहे FIR की मांग

KHABREN24 on March 24, 2023

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ है। यहां बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर अंडे बरसाए जो राजीव भवन के बाहर हंगामा कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर अंडे बरसाए जो राजीव भवन के बाहर हंगामा कर रहे थे।

जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर पथराव किया। उन पर अंडे भी फेंके हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंककर जवाब दिया। इस पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, गोल घेरे में ईंट के टुकड़े।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, गोल घेरे में ईंट के टुकड़े।

इधर, पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी रही। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया है। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

राजीव भवन के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीज जमकर झूमाझटकी भी हुई है।

राजीव भवन के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीज जमकर झूमाझटकी भी हुई है।

ऐसे शुरू हुआ बवाल

इसके पहले कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे थे। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। पास के थाने के 1 -2 कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए।

भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। इसके बाद जमकर हंगामा होता रहा।

भाजपा नेताओं के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। इसके बाद जमकर हंगामा होता रहा।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। अब यह हालात बन रहे हैं कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टर्निंग पॉइंट चौक पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टर्निंग पॉइंट चौक पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।

कांग्रेस ने पुतला फूंका। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

कांग्रेस ने पुतला फूंका। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

कांग्रेस भवन में पहुंची पुलिस

भाजपा कार्यालय में हुए हंगामे के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनाती कांग्रेस भवन के बाहर भी कर दी गई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में राजीव भवन पहुंचने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन जाकर हंगामा करने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने रोकने काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने और कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

BJYM जिला अध्यक्ष गोविंदा घायल हुए।

BJYM जिला अध्यक्ष गोविंदा घायल हुए।

कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट लगने की खबर है।

कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट लगने की खबर है।

कब कहां से पत्थर आए इसका डर
एक तरफ से ईंट फेंकी गई, तो दूसरी तरफ से पत्थर । कांग्रेस भवन के भीतर से और बाहर खड़े भाजपा नेताओं के बीच ईंट का जवाब पत्थर से देने का सिलसिला आधे घंटे चलता रहा। सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस कर्मी बचकर भागे, बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को पथराव करने से रोका गया।

भाजपा और कांग्रेस नेताओं को हटाते एक अफसर गिर पड़े।

भाजपा और कांग्रेस नेताओं को हटाते एक अफसर गिर पड़े।

देर शाम थाने में हंगामा अफसर बोले दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी
दोपहर में हुए इस बवाल के बाद भाजपा के नेता मौदहापारा थाने पहुंचे और कांग्रेस के नेता खम्हारडीह थाना। दोनों पक्ष थाने में अब बवाल करने लगे, FIR की मांग की। पुलिस अफसर जैसे-तैसे नेताओं को समझाने में लगे रहे। इस मसले काे लेकर एडिशनल SP अभिषेक माहेश्वरी ने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया है,वीडियो फुटेजेस की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को छूट देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेसियों पर कार्रवाई की मांग लेकर भाजपा नेता मौदहापारा थाने पहुंचे।

कांग्रेसियों पर कार्रवाई की मांग लेकर भाजपा नेता मौदहापारा थाने पहुंचे।

कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की बात खम्हारडीह थाने में कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की बात खम्हारडीह थाने में कर रहे हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x