लंदन में तिरंगे के अपमान का आरोपी अवतार सिंह खांडा:भिंडरावाला के घर जन्मा, अमृतपाल को ट्रेनिंग देकर खालिस्तानी बनाया

KHABREN24 on March 25, 2023

19 मार्च को लंदन में भारतीय दूतावास के सामने सैकड़ों की संख्या में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा थी। इनके हाथ में खालिस्तानी झंडे और पोस्टर थे। इन पोस्टरों में फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह लिखा हुआ था। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और एक शख्स ने दूतावास में लगा तिरंगा झंडा उतारने की कोशिश की।

लंदन की घटना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस घटना में शामिल ब्रिटिश भारतीयों के खिलाफ UAPA, PPDA और IPC की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के नाम अभी नहीं बताए हैं। दूसरी तरफ, लंदन पुलिस ने भारतीय दूतावास की घटना के बाद अवतार सिंह खांडा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे अवतार सिंह खांडा कौन है, इसका ISI और अमृतपाल से क्या कनेक्शन है?

अवतार सिंह खांडा पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। 1988 में रोडे गांव स्थित भिंडरावाले के घर में खांडा का जन्म हुआ। अवतार सिंह खांडा की शुरुआती पढ़ाई आर्य समाज के एक स्कूल में हुई। पिता का नाम खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े होने की वजह से अवतार के घर पर अक्सर सुरक्षा एजेंसी पूछताछ के लिए आती रहती थी। इसी वजह से उसका परिवार पंजाब में कभी पटियाला, कभी लुधियाना तो कभी मोगा शिफ्ट होता रहा।

ये तस्वीर अवतार सिंह खांडा की है, जिसमें वह एक म्यूजियम में इंदिरा गांधी के स्टेच्यू का गला दबाते दिख रहा है।

ये तस्वीर अवतार सिंह खांडा की है, जिसमें वह एक म्यूजियम में इंदिरा गांधी के स्टेच्यू का गला दबाते दिख रहा है।

1988 में खांडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खांडा के पैदा होने के 3 साल बाद ही 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया।

अवतार के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे। अवतार के मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

22 साल की उम्र में खांडा पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गया। यहां वह खालिस्तानियों से संपर्क में आया और फिर खालिस्तानी मूवमेंट का एक्टिव मेंबर बन गया।

इसके बाद अवतार सिंह खांडा अकाली दल (मान) संगठन से जुड़ गया। इस संगठन से जुड़ने के कुछ दिनों बाद ही वह संगठन के यूथ विंग का उपाध्यक्ष बन गया।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास से खालिस्तानी प्रदर्शनकारी झंडा उतार रहे थे। अवतार सिंह खांडा पर इसमें शामिल होने का आरोप है।

ये तस्वीर उस वक्त की है, जब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास से खालिस्तानी प्रदर्शनकारी झंडा उतार रहे थे। अवतार सिंह खांडा पर इसमें शामिल होने का आरोप है।

2015 में भारत ने ब्रिटिश सरकार को भारत विरोधी कुछ लोगों के नाम सौंपे थे। इनमें अवतार सिंह खांडा का नाम भी शामिल था। भारत ने खांडा को देशद्रोही बताते हुए कहा था कि वह कट्टरपंथी संगठन से जुड़कर युवाओं को उग्रवाद की ट्रेनिंग दे रहा है। इसके बाद पहली बार ये नाम खबरों के जरिए सामने आया था।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है। दरअसल, पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का एक्टिव सदस्य है और NIA की लिस्ट में वह मोस्ट वांटेड आतंकी है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x