भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा का आखिरी स्टेटस:देखेंगे राह तेरी चाहे जमाना लग जाए, या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं…चैट खंगाल रही पुलिस

KHABREN24 on March 27, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में रविवार को शव फांसी पर लटका मिला। कमरा नंबर 105 की यह गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। जब पुलिस कमरे में दाखिल होती है, तो आकांक्षा के गले में पंखे से लगा फांसी का फंदा था। वह बेड पर बैठी थी। उनकी सांसें थम चुकी थी। आकांक्षा ने घटना से करीब 23 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक शायरी भी पोस्ट की थी। शायरी थी…’देखेंगे राह तेरी चाहे जमाना लग जाए, या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं।’

आकांक्षा की मौत से पहले शनिवार रात वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। रात को 2 बजे के बाद आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। काफी देर तक लाइव पर फूट-फूटकर वह रो रही थी। कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन बस रोती ही रही। बेटी की मौत की खबर पाकर परिजन भी वाराणसी पहुंच गए।

आकांक्षा का शव देखकर परिजन बिलखते रहे और उसके बारे में जानकारी जुटाते रहे। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है, जिसके आधार पर आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं फोरेंसिक टीम भी कमरे की जांच कर सबूतों की रिपोर्ट देगी।

आकांक्षा दुबे के गले में फांसी का फंदा था और वह बेड पर बैठी थी। उनकी सांसें थम चुकी थी।

आकांक्षा की मौत में उठे कई सवाल
रविवार को सारनाथ के एक होटल में आकांक्षा दुबे का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिसने उनकी मौत पर कई सवाल भी खड़े किए। पुलिस पहली नजर आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन उनके फैंस इस मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। उनकी मौत को हत्या के नजरिए से जोड़कर जांच की मांग उठाई है।

घटना के बाद से सबसे बड़ा सवाल यह उभर कर आया है कि एक एक्ट्रेस जो अपने करियर की ऊंचाईयों को छू रही थी और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, आखिर उसे ऐसा क्या सदमा लग गया कि उसने अपनी जान दे दी। सोशल मीडिया पर आकांक्षा और गायक समर सिंह की करीबियों और दूरियों की चर्चा भी छाई है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x