एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट:दम घुटने से मौत, भाई का दावा-समर सिंह ने पोस्ट डिलीट की; सिंगर की लोकेशन तलाश रही पुलिस

KHABREN24 on March 28, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सोमवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। यानी आत्महत्या की बात ही आ रही है। वहीं, होटल के रूम की फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है। इसके आने के बाद से पूरे मामले में तस्वीर काफी साफ हो जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वाराणसी के होटल में रविवार को आंकाक्षा का शव होटल के बंद कमरे में मिला था। एक पांव जमीन पर जबकि दूसरा बेड पर था। इस मामले में सोमवार को आंकाक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह और दो अन्य यानी 4 लोगों के खिलाफ हत्या में उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह ने रिलेशनशिप में बेटी को धोखा दिया। उसे प्रताड़ित किया और मार डाला।

लाल रंग की साड़ी में आकांक्षा दुबे की मां हैं। साथ में उनके पति और पीले रंग की शूट में बहन हैं। शाम को आकांक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।

लाल रंग की साड़ी में आकांक्षा दुबे की मां हैं। साथ में उनके पति और पीले रंग की शूट में बहन हैं। शाम को आकांक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस की हिरासत में तीन युवक, पूछताछ जारी
आकांक्षा दुबे केस की पड़ताल कर रही सारनाथ थाने की पुलिस ने शनिवार रात को अभिनेत्री को होटल छोड़ने गए संदीप सिंह के अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनके फोन की भी जांच की जा रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उस रात (शनिवार को) जिस पार्टी में आंकाक्षा गई थी, उसमें क्या हुआ था। कौन-कौन आया था। हालांकि, पुलिस ने अब तक पूछताछ से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की है।

आकांक्षा की सीडीआर, समर सिंह का अकाउंट खंगाल रही पुलिस
इस पूरे मामले में पुलिस इस बात को कंफर्म कर रही है कि यह सुसाइड का केस है। ऐसे में पुलिस जांच का एंगल अब उन कारणों का पता करने में लगा है जिस वजह से आकांक्षा ने सुसाइड किया है। पुलिस ने आंकाक्षा के मोबाइल की डिटेल्स निकाली है। ताकि, उस रात किस-किस से बात हुई यह पता चल पाए। साथ ही, इस मामले में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक कर रही है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x