आज शाम एक कतार में दिखेंगे 5 ग्रह:ऐसा क्यों हो रहा है, कैसे देख पाएंगे, फिर कब होगा; 5 अहम सवालों के जवाब

KHABREN24 on March 28, 2023

आकाश में चांद और शुक्र ग्रह तो आप अकसर देखते हैं, लेकिन आज एक साथ 5 ग्रहों को एक कतार में देख सकेंगे। ये एक खगोलीय संयोग है। NASA के वैज्ञानिक बिल कुक के मुताबिक 28 मार्च को बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह रात के आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। इसे दुनिया के सभी हिस्सों से देखा जा सकता है।

5 ग्रह एक साथ क्यों दिखाई देंगे, क्या इसका कुछ असर पड़ेगा, कैसे देख पाएंगे? इस घटना से जुड़े ऐसी ही 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं…

सवाल-1: आसमान में एक साथ कई ग्रहों के दिखने को क्या कहते हैं?

जवाबः जब कुछ ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। ये कोई अनोखी खगोलीय खटना नहीं, बल्कि एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है। इसे तरह समझें कि सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं। जब कुछ ग्रह थोड़े वक्त के लिए सूरज की एक तरफ इकट्ठा हो जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि ग्रह एक दूसरे के आसपास हैं। कुछ लोग इन्हें ‘ग्रहों की परेड’ भी कहते हैं।

सवाल-2: 5 ग्रह एक सीधी रेखा में कैसे दिखने लगते हैं यानी प्लेनेटरी अलाइनमेंट कैसे होता है?

जवाबः हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं। ये सभी सूरज का चक्कर लगाते हैं। हालांकि सूरज का चक्कर लगाने में इन ग्रहों की स्पीड, रास्ता और लगने वाला समय अलग-अलग होता है। नीचे स्लाइड में देखिए सूरज का चक्कर लगाने में ग्रहों की स्पीड, समय और ऑर्बिट…

सौरमंडल के 8 ग्रह सूरज के चारों ओर पूरी तरह एक ही समतल सतह में चक्कर नहीं लगाते हैं। अगर सूरज को ग्रहों के बीच में रखी गेंद मानकर यह समझें कि एक वर्टिकल और एक हॉरिजॉन्टल लाइन उसे काट रही है। ऐसे में वर्टिकल लाइन को हम वह समतल सतह मान सकते हैं कि जिसमें ज्यादातर ग्रहों की ऑर्बिट है। यानी इसी सतह में ज्यादातर ग्रह सूरज का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन जैसा हमने पहले बताया था कि सभी ग्रह पूरी तरह समतल सतह में नहीं घूम रहे। तस्वीर के मुताबिक मंगल ग्रह इस सतह से 6.3 डिग्री के कोण पर बन रही सतह में चक्कर लगाता है। इसी तरह बाकी ग्रहों के ऑर्बिट भी अलग-अलग झुकाव वाली ऑर्बिट्स में चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इनका झुकाव काफी कम है।

समय, स्पीड और रास्ता अलग होने से अपनी कक्षाओं में घूमते हुए भी ये अलग-अलग वक्त में अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाते रहते हैं। जैसे- कभी मंगल, शुक्र एक सीध में दिखेंगे, कभी 5 ग्रह। ऐसा ही एक एलाइनमेंट 28 मार्च को बनने जा रहा है, जिसमें पृथ्वी से पश्चिमी दिशा में देखने पर एक लाइन में 5 ग्रह दिखाई देंगे।

सवाल-3: ये प्लैनेट्स आसमान में किस तरफ नजर आएंगे? कौन-सा ग्रह सबसे साफ नजर आएगा?

जवाबः NASA के मुताबिक सूरज ढलने के ठीक बाद वेस्टर्न होराइजन की ओर देखना होगा। ये पांचों ग्रह आपको होराइजन से आसमान के बीच तक फैले दिखेंगे। लेकिन, देर मत करिये। सूरज ढलने के बाद बुध और बृहस्पति ग्रह करीब आधे घंटे बाद होराइजन लाइन में डूब जाएंगे । अगर आसमान साफ है तो इन पांचों प्लैनेट्स को धरती पर कहीं से भी देखा जा सकता है।

इन पांच ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की उम्मीद है। बुध और बृहस्पति को होराइजन के पास देखा जा सकता है। हालांकि यूरेनस को स्पॉट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मंगल और चंद्रमा एक दूसरे के काफी करीब नजर आएंगे। एडिनबरा यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एलाइंनमेंट के दौरान कुछ ग्रह दूसरों के मुकाबले में ज्यादा क्लियर दिखाई देंगे। शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्‍यादा है, इसलिए उन्‍हें आसानी से देखा जा सकता है।

सवाल-4: क्या बिना किसी यंत्र के सामान्य आंखों से इन ग्रहों को देखा जा सकता है?

जवाबः किसी तेज लाइट के सोर्स से दूर हटकर आप देखेंगे, तो शायद बिना किसी इक्विपमेंट के कुछ ग्रहों को आप आसानी से देख पाएं। बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है, इसलिये इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। शुक्र आसमान में सबसे ज्यादा चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चांद के पास दिखेगा। बुध और अरुण को ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वो धुंधले होंगे। ऐसे में दूरबीन की आवश्यकता होगी। आगर वाकई आप को एस्ट्रोनॉमी में रुचि है, तो आपके पास यूरेनस यानी शनि को देखने का एक शानदार मौका है। जो आमतौर पर दिखाई नहीं देता । इसे आप वीनस के ठीक ऊपर देख सकते हैं।

सवाल-5: इससे पहले ऐसा खगोलीय संयोग कब हुआ था और आगे फिर कब होगा?

जवाबः इस तरह की आखिरी घटना जून 2022 में हुई थी। जब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण (यूरेनस) एक साथ आसमान में दिखाई दिए थे।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x