अनिल राजभर बोले ;ओम प्रकाश राजभर के लिए भाजपा में वैकेंसी नहीं

KHABREN24 on September 3, 2022
अनिल राजभर बोले ;ओम प्रकाश राजभर के लिए भाजपा में वैकेंसी नहीं

समाजवादी पार्टी से दूरी बना चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के लिए भारतीय जनता पार्टी में कोई वैकेंसी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में शनिवार को कहा कि उनके पास फिलहाल कोई काम बचा नहीं है। उनकी छड़ी सहारा खोज रही है। बिना किसी ठोस सहारे के उनकी छड़ी बेसहारा हो जाती है।

ओम प्रकाश राजभर के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। मंत्री अनिल राजभर से पत्रकारों ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर तो अब बीजेपी के सुर में ही गाते नजर आते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि यह सब सहारा खोजने का उनका एक प्रयास है। मगर, हकीकत यह है कि उनके लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।

बेकाम लोगों पर कहां से विचार करें

मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा से जुड़े कामों में लगे रहते हैं। ऐसे में हमारे पास समय नहीं रहता है कि हम लोग ओम प्रकाश राजभर जैसे बेकाम के लोगों पर विचार करें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर लगातार अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। जनता भी अब जान गई है कि पिछली सरकारों और भाजपा की सरकार में क्या फर्क है। इसलिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को लगातार दे रही है।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x