जोगिया दरी में डूबे दोनों युवकों के मिले शव……

KHABREN24 on September 3, 2022
जोगिया दरी में डूबे दोनों युवकों के मिले शव……

मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी के जंगल में स्थित जोगिया दरी में पिकनिक मनाने के दौरान बृहस्पतिवार को दो युवक बह गए थे। शुक्रवार को इनमें से एक युवक आकाश यादव का शव सुबह पानी में उतराया मिला और दूसरे युवक का शव भटौली से आए गोताखोरों ने शाम को बरामद किया। शव मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जोगिया दरी के पास शुक्रवार को ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
थाना क्षेत्र के ददरी गांव से 12 की संख्या में लोग जंगल क्षेत्र में स्थित जोगिया दरी पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर में दो बजे के करीब बारिश होने लगी। ददरी गांव के 12 लोग झरने के पास भोजन बना रहे थे। इस दौरान बारिश से जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका गैस सिलिंडर बहने लगा। उसे बचाने में पांच लोग गहरे पानी में बहने लगे। तीन लोगों ने पत्थर और पेड़-पौधे आदि पकड़कर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दीपक (54) पुत्र दिवाकर यादव, सुदेश (32) पुत्र लाल बहादुर और अरविंद (35) पुत्र मुन्ना यादव को बाहर निकाला। दो युवक आशीष यादव (30) पुत्र महेश और आकाश यादव (24) पुत्र जगदीश यादव गहरे पानी में जाने से डूब गए। दूसरे दिन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी लगने से अधिकारी नहीं पहुंचे। खोजबीन के पहले ही सुबह आकाश का शव पानी में उतराया मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल से आए छह गोताखोरों के चार घंटे प्रयास के बावजूद आशीष का पता नहीं चला। गोताखोर मुन्नू मांझी, गोपाल, चंदिका, गुलाब रामलाल व तारकेश्वर ने बताया कि 40 फीट गहराई तक पानी के अंदर जाने की क्षमता है, जबकि दह की गहराई लगभग सौ फीट होगी। इस बीच शाम को भटौली से आए गोताखोरों ने डूबे आशीष का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x