आकांक्षा के परिजनों की CBI जांच की मांग:CM को भेजा लेटर; अभिनेता पवन सिंह ने परिवार से मिले, मां बोलीं-वो बहुत मजबूत थी

KHABREN24 on April 4, 2023

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद अभिनेता पवन सिंह ने सोमवार रात आकांक्षा दुबे के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें देखकर मां रोते हुए बोली-मेरी बेटी बहुत मजबूत थी। सोचा नहीं था कि ऐसा हो सकता है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग आक्रोशित हैं।

सारनाथ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आकांक्षा के वकील ने सीबीआई जांच की मांग की है। एडीएम सिटी आफिस पहुंचकर परिजनों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा है।

वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने आकांक्षा दुबे की मौत को हत्या करार देते हुए कहा कि आकांक्षा का शव जिस हालात में मिला वह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। सारनाथ पुलिस की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है और वह आरोपियों से मिली है। मृतका आकांक्षा दुबे के चाचा ने पहले सारनाथ पुलिस को तहरीर दी तो दरोगा ने उसे फड़वा दिया ओर दूसरी तहरीर लिखवाई। उस तहरीर की जगह थाने के दरोगा ने बोलकर नई तहरीर मां से लिखवाई और उसके अनुसार केस दर्ज किया। चाचा के बार-बार हत्या के आरोप को नकारते हुए दबाव बनाकर आत्महत्या में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। वकील शशांक पुलिस की कार्यशैली से न्याय की आस नहीं रही अब सीबीआई जांच ही खुलासा करेगी।

सीएम को भेजा सीबीआई जांच का लेटर
मंगलवार को आकांक्षा दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के साथ डीएम से मुलाकात करने गई। डीएम की गैरमौजूदगी में एडीएम सिटी गुलाब चंद्र को मुख्यमंत्री को संबोधित सीबीआई जांच का मांग पत्र सौंपा। इसमें बताया कि आकांक्ष को न्याय अब सीबीआई जांच से ही मिल सकता है। वकील की ओर से एडीएम सिटी को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की। सोमवार को मधू दुबे एसीपी संतोष सिंह से भी मिली थीं।

9 दिन बाद भी हाथ नहीं लगा समर सिंह
सारनाथ के होटल में 26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आंकाक्षा दुबे (27) की मौत अब तक पहेली बनी हुई है। आकांक्षा की मौत में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह 9 दिन बाद भी सारनाथ पुलिस के हाथ नहीं लगा।

मौत का कारण अब तक पहेली
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अब तक स्पष्ट हो नहीं सका। वहीं होटल से लेकर मालीक्यूबार तक सामने आ रहे वीडियो भी नई कहानी सुना रहे हैं। चंद घंटे पहले की इन तमाम वीडियो में आकांक्षा पूरी तरह से नार्मल और खुश नजर आ रही हैं। इसके कुछ देर बाद सुसाइड से पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। लेकिन, मौत की वजह अब तक अस्पष्ट है। सवाल उठ रहे कि आकांक्षा किस दबाव में थी? ऐसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब एक सप्ताह बाद भी नहीं मिले हैं।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x