आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल:अभिनेत्री की पीएम रिपोर्ट की कापी मिलने पर अधिवक्ता ने कटघरे में खड़ी की पुलिस जांच

KHABREN24 on April 5, 2023

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सवालों के घेरे में हैं। मौत की रात पार्टी में पार्टी का 11000 रुपये का बिल आने के बावजूद आकांक्षा के शरीर में खाद्य पदार्थ नहीं मिला। शरीर में ब्राउन कैमिकल पर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने सवाल उठाए हैं। मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है जिसे वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से पूछेंगे।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11000 रुपये का बिल हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। लेकिन, आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना पाया ही नहीं गया और न लिक्विड पाया गया। शराब ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई और पेट में भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ पेट में पाया गया। आकांक्षा दुबे का म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक्ड पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मटेरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चौक हो गई थी। अधिवक्ता ने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई थी, बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत के कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सीबीआई जांच की मांग कर रहे वकील

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। आकांक्षा के वकील ने सीबीआई जांच की मांग की है, मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा है। बताया कि आकांक्षा को न्याय अब सीबीआई जांच से ही मिल सकता है। बता दें कि सारनाथ के होटल में 26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आंकाक्षा दुबे (27) की मौत अब तक पहेली बनी हुई है। आकांक्षा की मौत में आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह 9 दिन बाद भी सारनाथ पुलिस के हाथ नहीं लगा।

मौत का कारण अब तक पहेली

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अब तक स्पष्ट हो नहीं सका। वहीं होटल से लेकर मालीक्यूबार तक सामने आ रहे वीडियो भी नई कहानी सुना रहे हैं। चंद घंटे पहले की इन तमाम वीडियो में आकांक्षा पूरी तरह से नार्मल और खुश नजर आ रही हैं। इसके कुछ देर बाद सुसाइड से पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। लेकिन, मौत की वजह अब तक अस्पष्ट है। सवाल उठ रहे कि आकांक्षा किस दबाव में थी? ऐसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब एक सप्ताह बाद भी नहीं मिले हैं।

आजम और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा:अब्दुला के साथ आजम बिस्किट लेकर जेल गए, बोले- कोर्ट ने गुनहगार समझा तो सजा दी
Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x