झांसी एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को शनिवार को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। पुलिस सुरक्षा में दोनों के शवों को झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। दोनों के रिश्तेदार साथ हैं।
इससे पहले झांसी में शुक्रवार को करीब पूरे दिन शवों को लेने के लिए परिजन आएंगे या नहीं.. इस पर असमंजस बना रहा था। पुलिस प्रशासन ने झांसी के जीवनशाह कब्रिस्तान में कब्र भी खुदवा ली थी। अगर परिजन नहीं आते तो दोनों को यहीं दफनाया जाना था। दोनों का गुरुवार की देर रात झांसी में पोस्टमॉर्टम हुआ था।
असद के जनाजे में शामिल होने की अतीक की कोर्ट में अर्जी
माफिया अतीक अहमद ने शुक्रवार को बेटे असद के जनाने में शामिल होने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट से अपील की थी, लेकिन छुट्टी होने की वजह से कोर्ट ने इनकार कर दिया। अब शनिवार को CJM कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।