महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 12 की मौत:रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 25 यात्रियों को रेस्क्यू किया, 40 लोग सवार थे

KHABREN24 on April 15, 2023

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की तस्वीरें…

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस करीब 700 फीट नीचे खाई में गिरी। गिरने के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो गई।।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस करीब 700 फीट नीचे खाई में गिरी। गिरने के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो गई।।

खाई में पत्थर होने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ, अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खाई में पत्थर होने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ, अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था, बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक था, बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे।

स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को 25 लोगों का रेस्क्यू किया।

स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को 25 लोगों का रेस्क्यू किया।

गोवा-मुंबई हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए थे। कणकवली के पासे एक प्राइवेट बस के पलटने से 13 पैसेंजर्स की मौत हो गई थी, जबकि 23 लोग घायल हुए थे। बस में 36 लोग सवार थे। उधर, एक कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल थे।

राजस्थान के सीकर में तीन गाड़ियां टकराने से 12 की मौत हुई

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x