शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की मौत:30 से अधिक लोग सवार थे, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

KHABREN24 on April 15, 2023

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।

SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

एंबुलेंस से घायलों और मृतकों को अस्पताल ला गया।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग
आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैं आगे था, पीछे मुड़कर देखा तो नीचे गिरी थी ट्रॉली

ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे चल रहे बाइक सवार रामवीर ने बताया, “गांव में भागवत कथा होने जा रही थी। मैं उसी ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी, देखा तो ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरी थी। ट्रॉली में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मेरी पत्नी को चोट आई है।”

अस्पताल में बेड कम पड़ने पर घायलों को फर्श पर लिटा कर इलाज किया गया।

भागवत कथा से पहले निकलनी थी कलश यात्रा

अस्पताल में मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि आज ही भागवत कथा शुरू होने वाली थी। उससे पहले नदी से जल लाकर कलश यात्रा निकाली जाती है। इसलिए गांव के लोग गर्रा नदी में जल लेने गए थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। अब कथा के पंडाल समेत पूरे इलाके में सन्नाटा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है।

पिता को मुखाग्नि देने आ रहे 3 बेटों की मौत

श्रावस्ती से बड़ी खबर है। यहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन वो बेटे हैं, जो पिता की मौत के बाद उन्हें मुखाग्नि देने के लिए लुधियाना से घर आ रहे थे। पिता की एक दिन पहले किसी बीमारी के चलते मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक 29 लोगों का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई 

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x