सीएम योगी निकाय चुनाव को लेकर लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को पहले चरण के आखिरी दिन सीएम ने तीन जिलों में मेयर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगा। योगी सबसे पहले प्रयागराज पहुंचे, फिर झांसी और लखनऊ में जनसभा की।
लखनऊ के तेलीबाग में सीएम योगी ने कहा, ”पूरे प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, इसी वजह से आज जनता का इतना समर्थन मिल रहा है। प्रथम चरण के मतदान में 10 नगर निगम आ रहे हैं, उसमें अधिकतर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के ही जीतेंगे।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा, ”पीएम मोदी के वजह से भारत का जो व्यक्ति विदेशी जाता है वह वहां सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। करोड़ों लोगों को आवास और रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है।”
युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है
योगी ने कहा, ”जन धन अकाउंट खोला गया, जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिला। हमने 6 वर्षों में 54 लाख गरीबों को आवास और शौचालय दिया। होली-दीपावली पर फ्री में गैस सिलेंडर हम लोग उपलब्ध कराएंगे, इसके लिए बजट हम लोगों ने दे दिया है।”
योगी ने कहा, ”आज शहर स्मार्ट सिटी बन रहे हैं। आज युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है। इन्वेस्टर समिट से एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। नगर निगम और नगर पालिका में बीजेपी जीतेगी तो विकास होगा। महापौर के साथ पार्षदों को भी जिताना है। लखनऊ में नाइट सफारी भी देने जा रहे हैं।”
परिवारवाद नहीं, UP राष्ट्रवाद की सोच के साथ बढ़ रहा
CM योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद यह योगी का पहला प्रयागराज दौरा है। इस दौरान उन्होंने कहा, “प्रयागराज की धरती को कुछ लोगों ने अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया। पापाचार का शिकार बना दिया था। लेकिन, ये प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है। न सहती है। सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।”
योगी ने कहा, “हमने कभी जाति-धर्म के आधार पर पक्षपात नहीं किया। जो तुष्टिकरण करते थे, वही बंटवारा करते थे। हमने सशक्तिकरण पर जोर दिया। सबका साथ, सबका विकास को आगे बढ़ाया। आज परिवारवाद नहीं, UP राष्ट्रवाद की सोच के साथ बढ़ रहा है।”
रामचरितमानस की पंक्तियों की जरिए दिया संदेश
योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात की शुरूआत रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों से शुरू की। उन्होंने कहा, रामचरित मानस में संत तुलसीदास जी ने एक बात कही थी “करम-प्रधान बिस्व करि राखा, जो जस करई सो तस फल चाखा”। मुझे लगता है कि यह पंक्तियां आज भी उसी तरह प्रासंगिक हैं जैसे, मध्यकाल में थी। जीवन के सास्वत का संदेश देने वाले ये पंक्तियां हमारे कर्म प्रधान व्यवस्था को मार्गदर्शन करती हुई दिखाई देती है।
मंच पर योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद थे।
पर्व और त्योहार आता था, तब लोग कांपते थे…
अतीक के घर चकिया से 3 किमी. दूर लुकरगंज में आयोजित रैली में CM ने कहा, “आपने 2017 के पहले भी उत्तर प्रदेश को देखा है। पर्व और त्योहार आता था, तब लोग कांपते थे। सोचते थे कि अब क्या होगा? लेकिन अब ऐसा नहीं होता, अब लोग खुश होते हैं। अब UP में सब तरफ चंगा ही चंगा है।”
CM ने कहा, “जो लोग आतंक के दम पर गरीबों की जमीन कब्जा करते थे, अब वो तख्ती लटकाकर थाने पहुंचते हैं। आज व्यापारी रंगदारी नहीं देता है। आज लड़कों के हाथ में तमंचे नहीं हैं। उन्हें तमंचे की कीमत पता चल चुकी है। हमने 2 करोड़ मेधावियों के हाथ में टैबलेट दिए।”
CM ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जिस कार्यकर्ता ने अपना जीवन संगठन के लिए समर्पित किया हो, अगर उसके लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें तो ये नए कार्यकर्ताओं के सृजन की शुरुआत होती है। भाजपा इन्हीं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है, यही भाजपा का लोकतंत्र है।”
प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद योगी का पहला दौरा था।
CM ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
सीएमअ योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं पर भी फोकस किया। बोले, 4 करोड़ लोगों को रहने के लिए आवास दिया गया। 8 करोड़ लोगों कको उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया गया, 12 करोड़ लोगों को शौचालय, 15 करोड़ लाेगों को स्किल योजना और स्टार्टअप से जोड़ा गया। 35 करोड़ लोगों का जनधन योजना के तहत खाता खोला गया। 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में मुफ्त राशन देने का काम किया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार आ लगातार आगे बढ़ रही है।
डिप्टी CM ने कहा-13 मई के बाद पूरी पिक्चर देखना बाकी है…
CM के पहले डिप्टी CM केशव मौर्य ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। आज अपराधियों को भागने का जगह नहीं है। 2014 के बाद प्रयागराज बदला है। केशव ने कहा, “अभी तो आपने झांकी देखी है अब 13 मई के बाद पूरी पिक्चर देखना बाकी