‘द केरला स्टोरी’ पर अनुराग ठाकुर का बयान:केंद्रीय मंत्री बोले- फिल्म को जितना मर्जी रोक लें सच्चाई रुकने वाली नहीं, बेटियों को देखनी चाहिए मूवी

KHABREN24 on May 12, 2023

देश के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने द केरला स्टोरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सच्चाई को रोकना चाहते हैं, लेकिन कोई चाहे जितना मर्जी प्रयास करे, सच्चाई रुकने वाली नहीं है। पहले इन्होंने कश्मीर फाइल्स को रोकने का प्रयास किया अब द केरला स्टोरी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि द केरला स्टोरी उन बेटियों की कहानी है, जिनको प्यार के जाल में फंसाकर देश के खिलाफ आंतकवादी बनाने का काम किया जाता है। वैश्विक आतंकी संगठनों ISI की मांग पर कुछ लोग ऐसे हैं, जो भारत के खूबसूरत हिस्से केरला में लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर जहन्नुम की लेकर जाने व आतंकवाद का हिस्सा बनाने का काम करते हैं।

लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर।

लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर।

देश की बेटियों को बचाने का काम करना पड़ेगा: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसी बात को लेकर फिल्म बनी है, जो लोगों को जागरूक कर रही है। खासकर बेटियों को यह जानने को मिल रहा है कि उनके आस-पास क्या घट रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने यह फिल्म बैन कर दी और कल ही वहां एक मामला सामने आया कि लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण करके हिजाब पहनाकर, आंतकवादी बनाकर बांग्लादेश भेज दिया गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब देश को बेटियों को बचाने के लिए काम करना पड़ेगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि गरीबों के लिए कुछ नहीं छोड़ा और इनके मंत्रियों के लिए चाहिए गाड़ी और घोड़ा। जो भगवान राम को काल्पनिक कहते हैं। बजरंग बली जी को भी नहीं मानते। राम मंदिर बनाने का विरोध करते हैं। अब कुछ भी कहें, जनता ऐसे लोगों को उनका स्थान जल्दी ही बता देगी।

मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

लोकसभा चुनाव 2024 की रूपरेखा तैयार कर रहे अनुराग ठाकुर
वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अपनी हालत खराब है बिहार में। उनको बिहार में कोई पूछ नहीं रहा है। जब से राजद से हाथ मिलाया, जंगल राज बिहार में वापस आया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रानीताल के PWD रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके 2024 के लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करने आए। अनुराग ठाकुर ने इससे पहले घेड़ पंचायत के उपप्रधान कुलदीप के बेटे की शादी में शिरकत की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मीटिंग 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नहीं, बल्कि मोदी सरकार के शानदार 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए है। इन 9 सालों की पहचान सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण है। केंद्र सरकार ने गरीबों का उत्थान किया, तेज गति से विकास किया। फॉरलेन हाईवे का निर्माण, सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा, बनखंडी में बन रहा जू, रेलवे लाइन जैसे कई काम हिमाचल में मोदी सरकार के सहयोग से चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x