यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म:स्वार में 44.95% और छानबे में 44.15% मतदान, पिछली बार से कम रही रफ्तार

KHABREN24 on May 12, 2023

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव बुधवार को खत्म हो गया। स्वार में कुल 44.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं छानबे विधानसभा सीट पर 44.15 प्रतिशत वोटिंग हुई। रिजल्ट 13 मई को आएगा।

स्वार की बात करें तो यहां 2022 से 14.24 फीसदी कम मतदान हुआ है। 2022 विधानसभा चुनाव में यहां 59.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 51 हजार वोटर पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। छानबे विधानसभा सीट पर 2022 में 47.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 3.14 प्रतिशत मतदान कम रहा।

कुल 14 प्रत्याशियों के लिए किया गया मतदान
मिर्जापुर की स्वार सीट पर 6 उम्मीदवार और छानबे सीट से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। दोनों जगह मतदान के लिए कुल 492 पोलिंग बूथ और 774 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सभी जगहों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।

डिप्टी सीएम बोले- जो हारता है, वो आरोप लगाता है
वोटिंग के दौरान सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के खेमपुर, रसूलपुर, फरीदपुर, समोदिया में पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। वोटरों को जबरन पोलिंग बूथ से वापस लौटाया जा रहा है। इधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दैनिक भास्कर से कहा कि दोनों ही सीट पर BJP जीत रही है। रहा सवाल सपा के आरोपों का, तो जो हारता है, वो ऐसे ही आरोप लगाता है।

अपडेट्स-

  • छानबे विधानसभा सीट के अंतर्गत जिगना प्राथमिक स्कूल चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब हो गई। इस वजह से 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
  • स्वार सीट के कई बूथों पर सुबह 8 बजे तक मतदाता नहीं पहुंचे।
  • स्वार सीट पर सपा कार्यकर्ता की प्रत्याशी मतदाताओं से बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील करते दिखाई दिए।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरपत नगर में मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरपत नगर में मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

  • सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने SDM और CO से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की गुहार लगाई।
  • सपा ने आरोप लगाते हुए कहा, “छानबे में वोटिंग को प्रभावित करने के लिए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं। कृपया मामले का चुनाव आयोग संज्ञान ले।”
  • यूपी में उपचुनाव में वोटिंग के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान”।
  • स्वार से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने बूथ संख्या 217 पर वोट डाला।​ उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की।
मिर्जापुर के छानबे के सरकारी विद्यालय ड्रमण्डगंज हलिया में दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे हैं।

मिर्जापुर के छानबे के सरकारी विद्यालय ड्रमण्डगंज हलिया में दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे हैं।

  • सपा ने कहा, ”छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 145, 146, 137, 138, 270, 271 पर सपा के बूथ एजेंट को पीठासीन अधिकारी एजेंट नहीं बना रहे हैं।निर्वाचन अभिकर्ता रोहित शुक्ला के हस्ताक्षर को मान्य नहीं कर रहे हैं।
  • स्वार सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.93% वोट पड़े हैं।
  • वहीं छानबे सीट पर 9:00 बजे तक 10.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • मिर्जापुर के छानबे के करनी भावा स्कूल के मतदान केंद्र का डीएम ने दौरा किया। इस दौरान डीएम ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केन्द्र पर फटकार लगाई। कहा एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें।
छानबे सीट से सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने वोट दिया है।

छानबे सीट से सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने वोट दिया है।

  • वहीं सपा के आरोप पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि हारने वाले ऐसे ही आरोप लगाते हैं।
  • छानबे सीट से सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने पचोखर प्राथमिक विद्यालय पर अपना वोट दिया।
  • स्वार सीट से अपना दल प्रत्याशी सफीक अहमद अंसारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 127 पर मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद 50,000 से ज्यादा वोटों से जीत का दावा किया।
यह फोटो स्वार उपचुनाव की है। यहां दिव्यांग महिला भी वोट डालने पहुंची है।

यह फोटो स्वार उपचुनाव की है। यहां दिव्यांग महिला भी वोट डालने पहुंची है।

  • अब रामपुर की स्वार सीट का चुनावी गणित पढ़िए…

स्वार सीट पर 2017 और 2022 में सपा के अब्दुल्ला आजम ने जीत दर्ज की थी। साल 2022 में अब्दुल्ला ने अपना दल (एस) के हैदर अली खान को 61 हजार वोटों से हराया था। 2017 में अब्दुल्ला ने भाजपा की लक्ष्मी सैनी को करीब 53 हजार वोट से हराया था। लेकिन दोनों ही बार अब्दुल्ला आजम की विधायकी चली गई।

सपा नेता आजम खान ने 8 मई को प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के साथ प्रचार किया था।

सपा नेता आजम खान ने 8 मई को प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के साथ प्रचार किया था।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x