मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, कुछ ही देर बाद इसका जवाब मिल जाएगा। छानबे विधान सभा उप चुनाव के लिए 21वें राउंड की मतगणना हो गई है। अभी तक अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 3909 मतों से आगे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 49,008 मत मिले हैं। अपना दल एस की रिंकी कोल को 52917 वोट मिले हैं।
छानबे सीट पर 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अब यहां रिंकी कोल जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रही हैं।
LIVE अपडेट्स…
19 वें राउंड में अपना दल(एस) प्रत्याशी रिंकी कोल 1810 मतों से आगे
सपा की कीर्ति कोल 2540 मतों से आगे हैं, उन्हें 20 हजार 467 वोट मिले हैं।
अपना दल(S) रिंकी कोल को 17 हजार 927 वोट प्राप्त हुए हैं।
सपा 3146 वोटों से आगे। कीर्ति कोल को मिले 11 हजार 156 वोट मिले हैं, जबकि अपना दल एस की प्रत्याशी कीर्ति को 3146 वोट मिले।
कीर्ति कोल को मिले 9274 मत,स जबकि रिंकी कोल को मिले 5855 वोट
मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा में समाजवादी प्रत्याशी कीर्ति कोल 728 वोट से आगे। अपना दल (एस) रिंकी कोल को 1822 वोट मिले, जबकि कीर्ति कोल को 2620 मत मिले हैं।
छानबे विधानसभा उपचुनाव में 14 टेबल पर 32 राउंड में मतगणना की जा रही है। नगर के बथुआ मोहल्ला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई
गत वर्ष 2022 में 57.84 प्रतिशत वोट पड़ा था। उप चुनाव में यह 44.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। क्षेत्र के 444 बूथों पर सुरक्षा के साथ ही सहूलियत मिलने के बावजूद लोगों की अरुचि ने सत्ता में शामिल अपना दल की बैचेनी बढ़ा दी है।
10 मई को सुबह 7 बजे से आरम्भ हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलता रहा। जबकि वोटरों में दिलचस्पी नदारद रही। पिछली बार अपना दल के ही राहुल प्रकाश कोल को जनता ने मनाने के बाद वोट देकर विजयी बनाया था। उनके निधन के बाद सहानुभूति की लहर भी बनी। लेकिन मतदान के पूर्व वह बवंडर बनने के बजाय गुम हो गई।
राहुल प्रकाश कोल को 1,02,366 वोट मिला थे, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की कीर्ति कोल को 64,046 वोट मिला था । बसपा के धनेश्वर को 32084 और कांग्रेस के भगवती चौधरी को 3916 वोट मिला था । पिछड़े इलाके में नोटा को 3219 मत मिला था। वोट का प्रतिशत गिरने से सत्ता पक्ष के अरमानों पर पानी फिर सकता हैं।
जबकि गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी की चुनावी सभा को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया था। उन्होंने विकास के लिए अपना दल भाजपा की प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा था। मंच पर सांसद अनुप्रिया, एमएलसी विनीत सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल समेत भाजपा के नेता जुटे थे।
क्षेत्र में 3 लाख 63 हजार 774 मतदाता हैं फिर भी चुनावी रंग से परहेज कर जाने से जीत का दावा करने वालों के माथे पर सिलवटें बढ़ गई है। EVM से मतदान होने के चलते शनिवार दोपहर तक फैसला हो जायेगा। जीत का जश्न कौन पार्टी मनाएगा।
खबरें और भी हैं…