अब मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाएंगी आयुष्मान कार्ड:रिसाली नगर निगम ने शुरू की मुहिम, दिया गया विशेष प्रशिक्षण

KHABREN24 on May 17, 2023

रिसाली निगम प्रशासन ने क्षेत्र में छूटे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक नई मुहिम शुरू की है। उन्होंने मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीआरपी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया है। ये लोग निगम के सभी 40 वार्डो में मुहिम चलाकर छूटे हुए लोगों का राशन कार्ड बनाएंगे।

रिसाली निगम प्रशासन अति गरीब और सामान्य वर्ग के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम चला रहा है। इसके लिए उनके द्वारा न केवल सर्वे कराया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।

निगम के देवेश त्रिवेदी व सीपीएम तुषार वर्मा ने इसके लिए मितानिन, सीआरपी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि कार्ड का तीन तरह से लाभ लिया जा सकता है। सर्वेकर्ता कार्ड बनाने के साथ ही कार्ड की उपयोगिता को बताए। कार्ड बनाने के लिए सर्वेकर्ता को सूची भी उपलब्ध कराया गया है। इसी सूची के आधार पर वो लोग लोगों का कार्ड बनाएंगे।

मोबाइल से बनेगा कार्ड
सरकार ने अब कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीआरपी के स्मार्ट फोन नंबर का पंजीयन कर ऐप डाउनलोउ कराया गया है। ऐप के माध्यम से छुटे हुए लोगों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

रिसाली नगर पालिक निगम

रिसाली नगर पालिक निगम

अधिक जानकारी के लिए निगम में करें संपर्क
आयुष्मान कार्ड से संबंधित यदि किसी को अधिक जानकारी चाहिए तो वो निगम कार्यालय में जाकर या संबंधित पार्षद से भी जानकारी ले सकता है। निगम ने कहा कि सभी लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य लाभ की सुविधा मिल सके।

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x