इसी कड़ी में जनता के बीच पंचनामा तैयार कर उजागर करने, भिलाई के कोसानगर के बाजू में गौठान निरीक्षण का कार्यक्रम आज 22 मई को रखा गया था!
प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा गौठानों में 1300 करोड़ से अधिक की राशि का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया है.
सांसद सरोज पांडेय ने कहा की गौठान में अनेक प्रकार की अनियमितता पाई गई, वहां मौजूद गोवंश का सही ढंग से ईलाज व रखरखाव नहीं किया जा रहा है ! जिससे गौमाता की मृत्यु हो रही है!
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की 2 दिन पूर्व तक कोसानगर, भिलाई के इस गौठान में गाय नहीं थी ! हम भाजपा के लोग निरीक्षण के लिए आ रहे है यह जानने के पश्चात कही और से गायों को लाकर यहाँ रखा गया!
चारा के नाम पर सूखा पैरा जिसमे दाना बिल्कुल भी नही है, पानी व सुविधाओ के अभाव में गाये मौत के मुंह में जा रहीं है!
भूपेश बघेल जी दूसरे प्रदेशों में गौठान को बढ़ चढ़कर बताते है, तो लापरवाही से गौठान में मृत गायों की संख्या भी बताएं!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ सुश्री सरोज पांडेय जी, भिलाई जिला महामंत्री श्री योगेन्द्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा, मिथिला खिचरिया, पूर्व महापौर निर्मला यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा जी, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू जी, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री विजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, संतोष सिंह, प्रदीप पांडेय, अजय उपाध्याय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव मंडल महामंत्री दिनेश मिश्रा, विश्वरंजन सिंह, मंजू दुबे, स्नेह शुक्ला, रमा राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, कारण बंजारे सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे…