यूपी-बिहार में हीटवेव, 3 दिन में 98 की मौत:बलिया में 400 लोग अस्पताल में भर्ती; असम के 13 जिलों में बाढ़, 38 हजार प्रभावित

KHABREN24 on June 18, 2023

उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 3 दिनों में जारी हीटवेव से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें यूपी के 54 और बिहार के 44 लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15, 16 और 17 जून को बुखार और सांस लेने में तकलीफ की वजह से 400 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा है। बिहार के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश हो रही है।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। 13 जिलों में बाढ़ से 38 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सिक्किम के तीन जिलों में बारिश हुई है।

चुंगथांग में शुक्रवार को लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बह गया, जिसके बाद यहां 3500 पर्यटक फंस गए। सेना ने इनका रेस्क्यू किया है।

मौसम विभाग ने 9 राज्यों में 21 जून तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है…

Shree Shyam Fancy
Balaji Surgical
S. R. HOSPITAL
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x