छत्तीसगढ़ प्रदेश में सीजीपीएससी के परीक्षा में रिजल्ट को लेकर मचे शामिल घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री निवास घेराव हेतु भिलाई जिले से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की आवाहन पर हजारों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के कुशल मार्गदर्शन मे जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे शामिल होने जा रहे हैं उक्त कार्यक्रम में दक्षिण भारत के बेंगलुरु लोकसभा के सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संबंध में भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने बताया बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर 19 जून को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करना है इसके लिए हम लोग सभी 10 मंडलों मे इस विषय को लेकर बैठक बैठक कर चुके है।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग, भाजयुमो जिला प्रभारी मोरध्वज साहू, सह प्रभारी निखिल साहू, जिला भिलाई आंदोलन प्रभारी जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री द्वय विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, मनीष यादव, वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, मयंक गुप्ता, जिला आंदोलन सहप्रभारी सौरभ जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, स्वाध्याय मंडल संयोजक उमाकांत साहू, पी राज, सोशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज साहू, अरुण उपाध्याय, दीपक त्रिपाठी ने सभी मंडलों में बैठक लेकर लक्ष्य तय किया गया।
वहां सुव्यवस्थित ढंग से मुख्यमंत्री निवास घेराव में होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के बच्चों तथा राजनीतिक दल के सदस्यों के रिश्तेदारों का चयन आम बात हो सकती है किंतु टॉप 20 में उनके ही रिश्तेदार का चयन होना असामान्य है। जिसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 परिणाम में जितने भी उम्मीदवारों की नियुक्ति संदेहास्पद है उनकी पारदर्शिता से जांच न्यायालय के रिटायर जज से कराए जाने एवं जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोका लगाए जाने की मांग की गई है। उक्त आंदोलन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई जिलाध्यक्ष श्री अमित मिश्रा ने आगामी 19 जून 2023 को प्रदेश स्तरीय PSC घोटाले आंदोलन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव रायपुर हेतु अस्थाई आंदोलन समिति की घोषणा की है जो निम्नानुसार है।