छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं पर हो रहे अत्याचार और वादा खिलाफी के विरोध में आज युवाओं के द्वारा नग्न होकर सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन किये। सरकार की नाकामी साफ दिखाई देती है। इसी के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजूलाल नेताम के संयुक्त नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम सेक्टर 10 मार्केट में किया गया!
इस पुतला दहन के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से
जिला मंत्री उपासना साहू, जिला अध्यक्ष SC मोर्चा द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विशालदीप नायर,मनीष यादव, विक्की सोनी जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मंडल महामंत्री राजू जंघेल, मोनिष् काले, पी राज, नवीन सिंह, मनोज मेश्राम, नरेंद्र निर्मलकर, सुजीत यादव, रॉकी, आदित्य सिंह, बौबी सिंह अन्य कार्य कर्ता उपस्थित हुए। जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।।