भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 सितम्बर को रायपुर आ रहे है . जिसकी तैयारी भाजपा जोरो शोरो से कर रही है , आपको बताना चाहेंगे की पिछले कुछ महीनों में भाजपा की राष्टीय नेताओं की सक्रियता प्रदेश में बढ़ी है .
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश में कई कार्यक्रम निरंतर हो रहा है छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी डी. पुंडेश्वरी , सह प्रभारी नितिन नविन की उपस्थिति में बरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। जो कई हद तक सफल भी रहा , आगामी वर्ष के अंतिम में प्रदेश में विधान सभा चुनाव है , माना जा रहा है
इसी के मद्देनजर भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था , आगे भी कई जिलों के जिला अध्यक्ष की नई नियुक्तियां जल्द ही हो सकती है ,
नड्डा देंगे जीत का फॉर्मूला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा अपने जिला , मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रम की तैयारी कर रही है, आगे और भी बड़े आयोजन व सभा करेगी भाजपा |