प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में BJP प्रत्याशी दीपक पटेल अन्य प्रत्याशियों की अपेक्षा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इसकी पुष्टि उनके द्वारा नामांकन पत्र में दाखिल हलफनामा में दिया गया है। वह महंगी कारों के शौकीन हैं। उनके पास 2 फार्च्यूनर व एक मर्सिडीज बेंज है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई गई है।
इसी तरह उनकी पत्नी रिचा सिंह पटेल के पास एमजी ग्लोस्टर कार है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 32 लाख बताई गई है। इसके अलावा USA की कोल्ट पिस्टल है जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।
जुलूस की शक्ल में म्योहाल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक गए थे।
23 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं दीपक दीपक पटेल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वह करीब 23 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि पत्नी रिचा के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा करीब 22 लाख रुपए के सोने तथा एक किलो चांदी के जेवर हैं। पत्नी के पास करीब 45 लाख रुपए के 600 ग्राम सोने तथा 2 किलोग्राम चांदी के गहने हैं।
गाड़ियों व असलहों के शौकीन हैं सपा के मुज्तबा सिद्दीकी
सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने 23 अक्टूबर को नामांकन किया था।
सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने 23 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मुज्तबा असलहों और गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 लाख रुपए कीमत की एक फार्च्यूनर और करीब 5 लाख रुपए की कीमत की आई-10 मैग्ना कार है। एक पिस्टल भी है। इनकी असलहे की शॉप भी है और फूलपुर में ही सीएनजी पेट्रोल पंप के मालिक भी हैं।
इनके पास करीब 100 ग्राम सोना भी है। शेयर बाजार में इन्होंने काफी पैसा खर्च किया है। यह एक करोड़ 28 लाख रुपए के बैंक के कर्जदार भी हैं।
बसपा प्रत्याशी जितेंद्र के नाम कोई गाड़ी नहीं
बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था।
गुरुवार को बसपा के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके ओर से दिए संपत्ति के ब्योरे में उनके हाथ में 9.50 लाख रुपए हैं जबकि पत्नी के पास 2.49 लाख रुपए। दोनों लोगों में से किसी के भी नाम कोई गाड़ी नहीं हैं। प्रत्याशी के पास 5.75 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
इनके पास चल संपत्ति 30.43 लाख रुपए हैं जबकि पत्नी के पास 34.31 लाख रुपए हैं। एक बच्चे के नाम 2.74 लाख तो दूसरे बच्चे के नाम 12.79 लाख रुपए की चल संपत्ति है। कॉलेज व पेट्रोल पंप के संचालक भी हैं।